Saturday , 4 April 2026
    Madhya-Pradesh

    MP News: लाडली बहनों के बाद अब प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार खोलेगी नौकरी का पिटारा,CM मोहन का ऐलान

    Government will open job opportunities for the youth, CM Mohan’s announcement

    MP News: लाड़ली बहना के बाद अब मोहन सरकार बेरोजगारों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है,दरअसल मध्य प्रदेश के बेरोजगार लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं सरकारी हो या प्राइवेट बेरोजगार दोनों ही जगह नौकरी की तलाश में हैं। अब सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकार युवाओं के लिए नौकरियों पर फोकस कर रही है।

    हम राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं के लिए सरकारी और गैर-सरकारी नौकरियों और रोजगार के अवसर खोलने के लिए अलग-अलग तरीकों से प्रयास कर रहे हैं जैसा कि हमने कहा था कि हमारी सरकार युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों पर भी ध्यान देगी, खासकर भविष्य के अवसर पैदा करने के लिए।

    अब आप हमारी समिति आयोग को अलग-अलग तरीकों से सूचित कर सकते हैं हमारा प्रयास है कि हम अपने राज्य के अंदर सभी प्रकार के सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराएं इस कारण से यह हमारी प्राथमिकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के मुताबिक मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर काफी कम है बताया जा रहा है।

    कि राज्य में बेरोजगारी दर 2017-18 में 4.5%, 2022 में 1.6% और 2023-24 में 0.9% रहेगी, यानी साल दर साल राज्य में बेरोजगारी दर कम होती जा रही है। सरकार ने हाल ही में कई उद्योग सम्मेलन आयोजित कर लोगों को रोजगार देने की कोशिश की और अब सीएम मोहन का यह बयान इस बात का संकेत दे रहा है कि सरकार हर क्षेत्र में युवाओं को नौकरी देने की तैयारी कर रही है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...