Friday , 3 April 2026
    Principal of KV NO.2 caught taking bribe by Lokayukta
    Principal of KV NO.2 caught taking bribe by Lokayukta
    BreakingRewaरीवा टुडे

    rEWA tODAY :केंद्रीय विद्यालय दो का प्राचार्य अपने लिपिक से 19000 रुपए की घूस लेता लोकायुक्त के हाथों पकड़ा गया

    Principal of Kendriya Vidyalaya 2 was caught by Lokayukta while taking bribe of Rs 19000 from his clerk.


    Rewa Today Desk : रीवा की लोकायुक्त की कार्रवाई मैं रीवा के केंद्रीय विद्यालय दो का प्राचार्य सतपाल सिंह अपने ही स्कूल के लिपिक सत्य प्रकाश से 19 हजार रुपए लेते हुए रीवा लोकायुक्त की टीम के द्वारा गुरुवार की देर शाम पकड़ा गया. वह भी अपने ही स्कूल में अपने ही कक्ष में. दरअसल पिछले दिनों 2 लाख रुपए के इंटरएक्टिव पैनल स्कूल के द्वारा खरीदे गए थे, जिसका भुगतान किया जाना था. प्राचार्य इसी भुगतान के बदले में 12% कमिशन की मांग कर रहे थे, लेकिन स्कूल के लिपिक सत्य प्रकाश ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस के पास कर दी .आज जैसे ही प्राचार्य ने लिपिक से पैसे लिए, लोकायुक्त डीएसपी के नेतृत्व में उनकी 15 सदस्य की टीम ने प्राचार्य को उसी समय रंगे हाथों पकड़ डाला, जब सतपाल सिंह अपने लिपिक सत्य प्रकाश से भुगतान के बदले में 12% कमीशन की रकम ₹19000 ले रहे थे.

    लिपिक सत्य प्रकाश प्राचार्य से कह रहे थे 12% कमीशन नहीं दिया जा सकता है, लेकिन स्कूल के प्राचार्य मानने के लिए तैयार नहीं थे. वह हर हालत में 12% की रकम मांग रहे थे. जिसके चलते प्राचार्य सतपाल सिंह बिल भुगतान नहीं कर रहे थे. प्राचार्य जब नहीं माने तो उनकी शिकायत केंद्रीय विद्यालय दो के उच्च श्रेणी के लिपिक सत्य प्रकाश ने लोकायुक्त में कर दी. लोकायुक्त ने इस शिकायत की जांच कराई, जांच सही पाए जाने पर गुरुवार की शाम ट्रैप की कार्रवाई की गई ,जैसे ही उन्होंने अपने कक्ष में लिपिक सत्य प्रकाश से पैसे लिए लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह और उनकी 15 सदस्यों की टीम ने प्राचार्य को पकड़ लिया.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...