Tuesday , 10 March 2026
    पुलिस ने AKS होटल में छापेमारी कर 13 जुआरियों के ₹177835 बरामद किए
    (रीवा समाचार)BreakingCrimepoliceRewaरीवा टुडे

    Rewa Breaking : पुलिस ने a.k.s. होटल पर चल रहे जुए के अड्डे पर मारा छापा 13 जुआरी ₹177835 बरामद

    AKS-HOTAL-REWA-TODAY-1

    रीवा पुलिस इन दिनों जुए सट्टे अवैध शराब को लेकर काफी तेजी से मुहिम चला रही है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी रीवा में एक गैंग अलग-अलग होटलों में कमरा बुक करके जुए की फड़ को संचालित करता है

    पुलिस की निगाह इस गैंग पर काफी दिनों से थी आज जैसे ही मुखबिर से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली तत्काल ही सीएसपी रीवा शिवाली चतुर्वेदी को इस बात की जानकारी दी गई उन्होंने सिविल लाइन पुलिस और चोरहटा पुलिस को एकत्र किया और सीधे पहुंच गई होटल A.K.S जोकि ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित है पुलिस ने एक कमरे में छापा मारा कमरे के अंदर से पुलिस को ताश के पत्ते से हार जीत की बाजी लगा रहे तेरा जुआरी मिले साथ ही पुलिस ने मौके से ₹177835 बरामद करने में सफलता पाई पकड़े गए जुआरियों में संतोष सोंधिया जुनैद खान वसीम अहमद आसिफ खान अमजद खान राजेश शिवनानी प्रतीक तिवारी राजेश यादव फुरकान मोहम्मद वसीम जीतू वर्मा आदि शामिल है मौके से पुलिस को शराब की बोतल भी मिली है कहा जा सकता है यह पर देर रात तक संचालित होती होटल में खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया जाता है जुआ खेलने वालों के सारी सुख सुविधाओं का इंतजाम होटल मैनेजर और मालिक के द्वारा किया जाता है पुलिस स्थान उपलब्ध कराने के चलते उनको भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है

    इस बात की जानकारी जैसे ही मीडिया से छनकर शहर में पहुंची अवैध रूप से जुआ खिलाने वालों के बीच में सनाका सा खींच गया उनको लगा अगला नंबर उनका हो सकता है फिलहाल काफी अर्से बाद पुलिस के हाथ जुआरियों से इतनी बड़ी रकम हाथ लगी है ₹177835 कम नहीं होते खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी इस कार्यवाही में सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के अलावा सिविल लाइन थाने के टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा सिविल लाइन पुलिस और चोरहटा पुलिस के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...