Saturday , 31 October 2026
    (रीवा समाचार)BreakingCrimeRewa

    Rewa Breaking :रीवा पुलिस ने 6 घंटों में किया 30 लाख रुपए की लूट का खुलासा

    ड्राइवर ने अपने दो साथियों के साथ 30 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में रीवा में आज सुबह बिहारी लाल सोनी पिता भैयालाल सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी कटरा तलैया छोटी दरगाह ने थाना सिटी कोतवाली रीवा मैं पहुंचकर इस बात की जानकारी दी कि में नवीन सोनी पिता जयकुमार सोनी निवासी खन्ना चौराहा के दुकान में मुनीम का काम करता हूं हमेशा की तरह आज भी मैं नवीन के घर से इनोवा गाड़ी और 30 लाख रुपये लेकर नवीन सोनी के बताए अनुसार प्रयागराज जाकर नवीन के जीजा मनीष सोनी के देने जा रहा था जैसे ही गंगेव ओवर ब्रिज के पास से पहुंचा तभी करीब 8:15 बजे सुबह पीछे से एक पल्सर मोटर सायकल सवार आये और हमारी कार के सामने मोटर सायकल लगाकर रोक लिये जिनमें से एक व्यक्ति पैसेजर सीट की तरफ आया और गाड़ी का दरवाजा खोलवाया जैसे ही मैने गाड़ी का दरवाजा खोला तो रूपये से भरा बैग छीन कर अपनी मोटर सायकल में बैठकर दोनो व्यक्ति भाग गये, मैं गाडी वापस मुडवाकर नवीन सोनी को सारी घटना की पूरी बात बताया और गंगेव चौकी एवं थाना मनगवा को सूचित कर पता तलाश करवाता रहा किन्तु आरोपियो का एवं लूटे हुए बैग का कोई पता नहीं चला।

    जिस पर थाना मनगवां जिला रीवा में अपराध क्रमांक 310/2023 धारा 302 ताहि कायम किया जाकर पुलिस ने अज्ञात अरोपियों की तलास प्रारम्भ कर दी जैसे ही इस बात की जानकारी रीवा शहर में लोगों को हुई हड़कंप मच गया इनोवा से जा रहे लोगों को पल्सर मोटरसाइकिल ने रोका और 30 लाख रुपए लूट लिए बात किसी को हजम नहीं हो रही थी पुलिस की तफ्तीश लगातार जारी थीउक्त लूट की घटना से शहर में सनसनी फैल गई इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस कप्तान को हुई वह मौके पर पहुंच गए पुलिस कप्तान विवेक सिंह के द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण करते हुये अज्ञात लूटेरों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनगवां कृपाशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया गया एवं जल्द से जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का पैसा बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर खुलासे में लगी टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के एवं फरियादी के वाहन चालक राजकुमार साकेत पर सन्देह होने से कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर अपने दो अन्य साथियों के साथ लूट की योजना बनाकर घटना कारित किया जाना बाताया जिस पर दूसरे आरोपी राहुल साकेत पिता राजू साकेत उम्र 24 वर्ष निवासी नगरिया थाना सिटी कोतवाली रीवा एवं तीसरे साथी संजय साकेत उर्फ सूरज पिता रामप्रसाद साकेत उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मनकहरी टिकुरी थाना विवि रीवा को गिर किया जाकर लूट का 3000000 रुपए बरामद किया गया प्रकरण में आरोपी चालक राजकुमार साकेत द्वारा आपराधिक षडयंत्र करने से धारा 120बी ताहि दौरान विवेचना बढ़ाई गईपूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व हम तीनों ने आपस में बातचीत कर लूट की योजना तैयार की थी जिसमें राजकुमार ने कहा था कि जैसे ही मनगवां के आसपास सूनसान जगह पर पहुंचूंगा तो तुम लोग गाड़ी पीछे पीछे आकर गाड़ी के आगे अपनी पल्सर गाड़ी लगा लेना और मैं गाड़ी धीरे धीरे चलऊगा तुम्हारी गाडी को देखते ही गाड़ी को रोक दूंगा तुम दोनो पैसे का बैग लेकर भाग जाना जिस आरोपियों ने इसी प्रकार पूरी घटना को योजना बनाकर अजाम दिया विवेचना के दौरान आरोपियों की कब्जे से लूट की सम्पूर्ण राशि झोला, घटनाप्रयुक्त मोटर सायकल, मोबाईल जब्त कर लिए गए हैं
    इश्क लूट का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका कृपाशंकर द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी प्रभात मनावा जयप्रकाश पटेल, निरी हितेन्द्रनाथ शर्मा, निरी विद्यावारीध तिवारी अनिल वादन सायबर सेल, उनि नेवारी मनिकवार, उनि जगदीश सिंह ठाकुर थाना प्रभारी नईगढी, सउनि धीरेन्द्र सिंह बगल, सउनि महेन्द्र सिंह बागरी चौकी प्रभारी रघुनाथगंज, सठान पदमेश मिश्रा. प्र0आर0 शिवजीत मिश्रा प्रा० आर० कृष्णकान्त नामदेव, आर मनेन्द्र शर्मा, आर अर्पित सिंह आर कृष्णकान्त शर्मा, आर शरद सिंह चन्देल, सीसीटीवी एक्सपर्ट योगेश सिंह, आर शुभाषचन्द्र, आर वरूणेन्द्र सिंह, आर संतोष डावर, आर राहुल का योगदान सराहनीय रहा

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...