Tuesday , 24 March 2026
    Train Late
    (रीवा समाचार)BreakingMadhya-PradeshRewa

    Breaking News :रीवा जबलपुर शटल अपने निर्धारित समय पर कटनी पहुंची इंजन फेल हुआ ढाई घंटे वहीं पर खड़ी रही

    Rewa Desk : रीवा जबलपुर शटल जबलपुर से सुबह चलकर अपने निर्धारित समय पर रीवा पहुंची लेकिन जब यहां से जबलपुर की ओर रवाना हुई कटनी तक तो वह अपने समय सीमा पर ही चल रही थी कटनी से 2 किलोमीटर आगे जाने पर उसका इंजन फेल हो गया शटल को वापस कटनी स्टेशन खींचकर लाया गया फिलहाल लगभग 2:30 घंटे तक शटल कटनी स्टेशन पर ही मौजूद थी कटनी स्टेशन में लगभग 7:15 पर रीवा जबलपुर शटल पहुंच गई थी उसके आगे भी समय पर रवाना हुई मुश्किल से ट्रेन दो-तीन मिनट ही चली थी कि उसका इंजन फेल हो गया इस बात की जानकारी तत्काल ही कटनी स्टेशन मास्टर को दी गई वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम करके ट्रेन को खींचकर कटनी स्टेशन लाया गया यहां पर ट्रेन को दुरुस्त करने में ढाई घंटे लग गए 9:40 पर कटनी स्टेशन से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई यात्रियों को इस दौरान काफी परेशान होते देखा गया यह तो बेहतर रहा ट्रेन कटनी स्टेशन पर खड़ी थी जहां यात्रियों को खाने पीने के लिए और पानी की सुविधा उपलब्ध थी नहीं तो इस गर्मी के मौसम में यात्रियों की क्या हालत होती कल्पना करने से ही दिल से घबरा सा जाता है

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...