Saturday , 20 December 2025
    रीवा टुडे

    Rewa Today : आम जनता लू से बचाव की सावधानी बरतें – मुख्य चित्किसा और मुख्य अधिकारी

    Rewa Today Desk : वर्तमान समय में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। दोपहर 12
    बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं जिसके कारण लू लगने की आशंका बढ़ गई है। लू से बचने
    के लिए जन सामान्य को ज्यादा समय तक घर में रहने की सलाह दी जाती है। इस संबंध में
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि अप्रैल माह के प्रथम
    सप्ताह से ही तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिन में 11 बजे के बाद गर्म हवाओं का प्रकोप
    हो जाता है। आमजन अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। जरूरी होने पर ही घर
    से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। खाली पेट घर से बाहर न जायें। इससे लू
    लगने का खतरा बढ़ जाता है। दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी जरूर पियें। लू से
    बचाव के लिए देशी घरेलू उपाय अपनाएं। बाहर निकलते समय सूती कपड़े से चेहरा और सर
    ढककर रखें तथा पानी साथ में जरूर रखें। पहनने के लिए सूती कपड़ों का अधिक उपयोग करें।
    अगर लू के लक्षण जैसे मिचली आने, गला सूखने तथा बुखार का प्रकोप होने पर तत्काल डॉक्टर से
    संपर्क करके उचित उपचार करायें।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Indiaरीवा टुडे

    Rewa Today : बिना पंजीयन चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

    Rewa Today Desk । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल...

    उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण
    रीवा टुडे

    उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण

    Rewa Today Desk : रीवा के बघेल राजवंश के समय बघेलखण्ड के...

    रीवा टुडे

    Secrets of mosquitoes : वो बातें जो शायद ही कोई जानता हो 

    Secrets of mosquitoes:मच्छरों के रहस्य Secrets of mosquitoes : वो बातें जो...