Thursday , 18 December 2025
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 955310 क्विंटल गेंहू की खरीद

    Rewa Today: 955310 quintals of wheat purchased at support price so far in the district

    Rewa Today Desk : जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी
    समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी
    जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 18 मई तक 20510 किसानों से 955310
    क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 229 करोड़ 27 लाख
    24 हजार की राशि मंजूर की गयी है। उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा
    है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 816360 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है।
    अब तक किसानों के बैंक खाते में 148 करोड़ 51 लाख 770 रूपये की राशि का भुगतान
    किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 25785 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं।
    गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि शासन द्वारा बढ़ा दी गई है। अब निर्धारित खरीदी केन्द्रों में
    31 मई तक गेंहू की खरीद की जाएगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...

    Indiaरीवा टुडे

    Rewa Today : बिना पंजीयन चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

    Rewa Today Desk । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल...