Wednesday , 12 August 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa today : प्रमाणन के बाद मतदान दिवस एक दिन पहले प्रकाशित होंगे विज्ञापन

    Rewa today: After certification, advertisements will be published a day before the voting day.

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को
    मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान से दो दिन
    पूर्व सभी तरह का चुनाव प्रचार बंद हो जाता है। उम्मीदवार अथवा राजनैतिक दल मतदान के एक
    दिन पूर्व 25 अप्रैल तथा मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान की अपील प्रकाशित करा सकते हैं।
    प्रिंट मीडिया के इन सभी विज्ञापनों को जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी
    से प्रमाणन कराना आवश्यक होगा। उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन से दो दिवस पूर्व समिति को
    निर्धारित प्रपत्र में आवेदन देकर उसका प्रमाणीकरण कराएं। प्रमाणीकरण के बाद ही विज्ञापन का
    प्रकाशन किया जा सकता है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय
    समिति 24 घंटे की समय सीमा में विज्ञापन का प्रमाणीकरण करके उम्मीदवार को उपलब्ध
    कराएगी। बिना प्रमाणन के विज्ञापन प्रकाशित कराने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...