Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : पश्चात संस्कृति को त्याग कर पारंपरिक तरीके से मनाया गया चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष।

Rewa Today: Chaitra Shukla Pratipada Hindu New Year was celebrated in a traditional way by abandoning the post-culture.

Rewa Today Desk : गोविंदगढ़, नगर के लोग सुबह की पहली किरण से ही एक दूसरे को आपस में बधाई संदेश देते दिख रहे थे मानो पूरा नगर सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान से नगर परिषद के अध्यक्ष कुमार अभिषेक सिंह द्वारा राम जानकी दरबार एवं भारत माता की आरती उतारकर किया गया। चल समारोह की सबसे आगे धर्म ध्वज एवं शंख की ध्वनि ढोल नगाड़े नृत्य करती बालिकाएं एवं हमारे आराध्य प्रभु श्री राम दरबार भारत माता की झांकी के साथ चल रहे गणमान्य नागरिक जन मानो पूरा नगर भारत माता की जय जय श्री राम के नारो से गूंजायमान हो रहा था।

\ गोमती चौराहा आजाद चौक घोचियारी यारी तिराहा में राजाराम गुप्ता मनोज गुप्ता रौनक गुप्ता संदीप गुप्ता नंदू गुप्ता राजेश किराना द्वारा आतिशबाजी व जलपान की व्यवस्था कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलों के विद्यालयों द्वारा मनमोहक संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसे आमजन द्वारा खूब सराहा गया कार्यक्रम में पधारे माननीय नारायण मिश्रा जी अंकुर मिश्रा जी उमेश मिश्रा जी राजेश गुप्ता जी एडवोकेट जगदीश गुप्ता जी कमरेड लालमणि त्रिपाठी जी पार्षद ज्ञानेंद्र सिंह जी राजेंद्र वर्मा जी सभी ने अपने संदेश में सभी नगर वासियो को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी एव कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं इस आधुनिकता में भी ऐसे आयोजन के लिए समिति को बहुत-बहुत साधु बाद एवं निरंतर प्रगति की कामना की कार्यक्रम का सफल संचालन देव कुमार एवं शेषमणि शुक्ल द्वारा किया गया।

समिति के सक्रिय सदस्य पार्षद विजय कुमार गुप्ता एडवोकेट राजीव गुप्ता अनंत गुप्ता अनिल बुनकर शत्रुघ्न पाल रविंद्र गुप्ता नीतिश गुप्ता सोनू गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना विशेष सहयोग प्रदान किया जबकि कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण कर किया गया एवं समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्ण पाल एडवोकेट संदीप शुक्ला एडवोकेट अखंड प्रकाश गुप्ता एडवोकेट केशव प्रसाद सोधिया राज कपूर शुक्ला रामपाल चौधरी नंदू गुप्ता विश्वनाथ गुप्ता इंद्रमणि पांडे कन्हैया लाल गुप्ता हरषेद्र प्रताप सिंह विनोद बहेलिया सुनील चिकवा सतीश चिकवा श्री प्रकाश बढोलिया हर्षित गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...