Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : कलेक्टर ने लापरवाह बीएलओ को किया निलंबित

Rewa Today: Collector suspended negligent BLO

Rewa Today Desk : विधानसभा क्षेत्र गुढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 235 बरसैता में
प्राथमिक शिक्षक आलोक शुक्ला को बीएलओ के रूप में 28 अक्टूबर 2023 से तैनात किया
गया है। श्री शुक्ला द्वारा बीएलओ के दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही बरती
गई। उनके द्वारा दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची प्रस्तुत
नहीं की गई। मतदाता सूची तैयार करने के कार्य में भी श्री शुक्ला द्वारा लापरवाही बरती
गई। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती
प्रतिभा पाल ने श्री आलोक शुक्ला प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक पाठशाला बरसैता
को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल

सेवा आचरण नियम 1965 के तहत की गई है। श्री शुक्ला का मुख्यालय जिला शिक्षा
अधिकारी कार्यालय रीवा निर्धारित किया गया है। श्री शुक्ला को नियमानुसार जीवन निर्वाह
भत्ता देय होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...