Thursday , 13 August 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी त्योंथर को किया निलंबित

    Rewa Today: Commissioner suspended Chief Executive Officer Tyonthar

    Rewa Today Desk : रीवा संभाग के कमिश्नर गोपाल चन्द्र डाड ने त्योंथर विकासखण्ड के मुख्य
    कार्यपालन अधिकारी राहुल पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। श्री पाण्डेय को जिला
    पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अनुपयोगी बोरवेल को बंद कराने के संबंध में दिए गए आदेश का
    पालन न करने तथा अपने कार्यक्षेत्र में अनुपयोगी एवं खुले बोरवेल का सत्यापन कराए बिना वरिष्ठ कार्यालयों को
    भ्रामक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के कारण निलंबित किया गया है। श्री पाण्डेय द्वारा बोरवेलों का सत्यापन ठीक से
    न कराने के कारण ग्राम मनिका में खुले बोरवेल में 6 वर्षीय बालक के गिरने से उसकी दुखद मौत हो गई।
    कमिश्नर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत निलंबन के आदेश दिए
    हैं। निलंबन अवधि में श्री पाण्डेय का मुख्यालय जिला पंचायत कार्यालय रीवा रहेगा। श्री पाण्डेय को नियमानुसार
    जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...