Tuesday , 10 March 2026
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : अन्र्तराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस मनाया गया

    Rewa Today: International Red Cross Day celebrated

    Rewa Today Desk : अन्र्तराष्ट्रीय विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में आज भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रीवा
    द्वारा संचालित पितामह सदन वृद्धाश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चेयरमैन रेडक्रास सोसायटी
    डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने सर हेनरी डयूनाट के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में
    अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा वृद्धआश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनो का स्वास्थ्य परीक्षण किया
    गया एवं उचित सलाह देकर दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया
    गया। संगोष्ठी में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विनोद श्रीवास्तव द्वारा रेडक्रॉस के जनक सर हेनरी डू
    नॉट के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गयी। चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी ने

    के जिले भर मे चल रहे समस्त गतिविधियों और किए गए कार्यों के विषय में जानकारी देते हुए पीड़ित मानव को
    सेवा, सहानुभूति, प्रेम एवं सदभाव को महत्व देते हुए रेडक्रॉस दिवस की बधाई दी। वाइस चेयरमैन ए के खान
    आभार ज्ञापित किया गया। रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों का नई दिल्ली सेंट जान एंबुलेंस से आए हुए प्रमाण पत्रों
    का वितरण किया गया। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सोनाली, डॉ.पवन तिवारी. सहायक
    पुष्पेंद्र, वंदना, साक्षी, ने अपना सहयोग देकर स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाया। कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस
    सोसाइटी के सदस्य डॉ. एसके श्रीवास्तव,भारती शर्मा, डॉ. सत्या तिवारी, सीमा श्रीवास्तव, एसडीएम त्रिपाठी,
    संयोजक एलएलसी, ममता सिंह, कुसुम सिंह, सुरेश देवगन, नीरज सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, पियूष मिश्रा,संजय शुक्ला एवं अशोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...