Monday , 30 March 2026
    Rewa Today : बीमारी के अलावा अब नहीं मिलेगी किसी भी तरीके की छुट्टी नहीं
    (रीवा समाचार)BreakingCollectorRewarewa todayरीवा टुडे

    Rewa Today : बीमारी के अलावा अब नहीं मिलेगी किसी भी तरीके की छुट्टी नहीं – DM REWA

    Rewa Today Desk : कलेक्टर रीवा ने अवकाशों पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह. विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। मतदान सम्पन्न कराने हेतु मतदान दल, प्रशिक्षण, जोन, सेक्टर एवं मतगणना आदि कार्य हेतु काफी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त किया जाना है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो एवं चुनाव कार्य विधिवत सम्पन्न हो सके, इस हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं ।

    Collactrate-Rewa-Today

    उन्होंने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक अधिकारियों/कर्मचारियों को बीमारी की स्थिति को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के अवकाशों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता है ।
    जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का आवेदन पत्र संबंधित विभाग की नोटशीट जिला प्रमुख की टीप सहित निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत की जायेगी। समस्त द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश आवेदन की नोटशीट अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा को प्रस्तुत की जायेगी जो अवकाश स्वीकृत करने में सक्षम होंगे। प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के अवकाश आवेदन पत्रों की नोटशीट अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा के माध्यम से स्वीकृति हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी। सीधे प्रस्तुत किये जाने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    BREAKING NEWS
    Breaking

    Rewa Today : Breaking News

    एक हैरान करने वाला वीडियो रीवा से निकलकर सामने आया है, हालांकि...

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...