Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : मतदाता जागरूकता अभियान गतिविधियों के आयोजन का निर्धारण

Rewa Today: Scheduling of voter awareness campaign activities

Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा एवं मऊगंज जिले में शत-प्रतिशत मतदान
सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता (स्वीप) कैलेण्डर तैयार किया गया है।

अभियान के तहत
आगामी सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए
जागरूक किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को स्वीप
गतिविधि आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह नोडल अधिकारी मतदाता जागरूकता
गतिविधियों का आयोजन कर रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।


साप्ताहिक गतिविधियों के तहत आज एक अप्रैल से 7 अप्रैल तक रनफार डेमोक्रेसी विषय पर वाकेथान एवं
मैराथन के आयोजन का दायित्व जिला क्रीड़ा अधिकारी को सौंपा गया है। जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग
द्वारा नुक्कड़ नाटक के आयोजन के अतिरिक्त घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित किया
जायेगा। नगर निगम द्वारा मतदाता जारूकता आधारित संगीत संध्या के आयोजन

तथा वन विभाग को वन
समितियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन का दायित्व सौंपा गया है। अवधेश प्रताप सिंह
विश्वविद्यालय सहित रीवा एवं मऊगंज जिले के सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों तथा शासकीय व
निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, क्विज, रंगोली, भाषण एवं पेंटिंग
प्रतियोगिता आयोजन करने के निर्देश जिला निर्वाचन

अधिकारी द्वारा संबंधितों को दिये गये हैं। इस अवधि में रीवा
एवं मऊगंज जिले में स्थित सभी मतदान केन्द्रों में यूथ चले बूथ कार्यक्रम के आयोजन का दायित्व सहायक
रिटर्निंग अधिकारियों एवं महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय,
एनआरएलएम व शिक्षा विभाग को सौंपा गया है।

Written by
Akanksha Tiwari

Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...