Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर ने किया वृद्धाश्रम एवं जेल का निरीक्षण

Rewa Today: Special monitor of National Human Rights Commission inspected old age home and jail

Rewa Today Desk : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर श्री बालकृष्ण गोयल ने अपने रीवा
जिले के प्रवास के दौरान वृद्धाश्रम एवं केन्द्रीय जेल का निरीक्षण किया। स्वागत भवन स्थित वृद्धाश्रम के
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धजनों के आधार कार्ड होने तथा उन्हें मिल रही पेंशन के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि
प्रत्येक माह वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं जिसमें आँख एवं दाँत सहित हड्डी रोग से संबंधित
विशेषज्ञ अनिवार्यतरू रहें। उन्होंने वृद्धजनों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने की बात भी कही।


स्पेशल मॉनीटर ने जेल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कैदियों को गुणत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएं
तथा उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। महिला बंदियों के लिए 5 बिस्तर की चिकित्सा सुविधा के
लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा उनके साथ रह रहे बच्चों को भी सभी सुविधाएं मिले। श्री गोयल ने निर्देश दिए
कि जमानत मिलने के बाद कोई भी बंदी जेल में न रहे इस बात की सुनिश्चितता हो। उन्होंने बंदियों को जीवन
कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश भी भ्रमण के दौरान दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...