Monday , 30 March 2026
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : अधिकारियों द्वारा की जा रही है स्ट्रांग रूम की निगरानी

    Rewa Today: Strong room is being monitored by officials

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान कराया गया।
    मतदान के बाद लोकसभा क्षेत्र में शामिल सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की ईव्हीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में सील बंद
    कर सुरक्षित संधारित की गई हैं। इंजीनियरिंग कालेज रीवा में विधानसभावार बनाए गए अलग-अलग स्ट्रांग रूमों
    ईव्हीएम मशीनें रखी गई हैं। इन्हें उम्मीदवारों तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सीलबंद किया
    गया। ईव्हीएम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे केन्द्रीय सुरक्षा बल के सशस्त्र जवान तैनात हैं।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था में समन्वय
    और निगरानी के लिए राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। स्ट्रांग रूमों की निगरानी के लिए तहसीलदार एवं
    नायब तहसीलदार तीन पालियों में 24 घंटे तैनात रहते हैं। स्ट्रांग रूमों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए
    गए हैा। इनके माध्यम से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उम्मीदवारों के प्रतिनिधि भी स्ट्रांग रूम की निगरानी
    के लिए तैनात हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को मतगणना की जाएगी।
    मतगणना दिवस में उम्मीदवारों तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम
    खोले जाएंगे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    BREAKING NEWS
    Breaking

    Rewa Today : Breaking News

    एक हैरान करने वाला वीडियो रीवा से निकलकर सामने आया है, हालांकि...

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...