Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण 14 से 16 अप्रैल तक होगा

Rewa Today: The second phase of training of polling parties should be held from 14 to 16 April.

Rewa Today Desk :लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को
मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए विधानसभावार मतदान दलों का गठन कर दिया
गया है। मतदान दल में शामिल पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों का दूसरे

चरण का चुनाव प्रशिक्षण 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इस
संबंध में प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ
सौरभ सोनवणे ने बताया कि प्रशिक्षण जिला मुख्यालय में शासकीय आदर्श विज्ञान
महाविद्यालय, शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय
तथा शासकीय विधि महाविद्यालय में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली
सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक कक्ष में दो-दो मास्टर ट्रेनर तैनात
रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया, त्योंथर तथा मऊगंज के दलों को प्रशिक्षण शासकीय विधि
महाविद्यालय में दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र मनगवां, गुढ़ तथा देवतालाब में तैनात
मतदान दलों को शासकीय टीआरएस कालेज एवं विधानसभा क्षेत्र सिरमौर के मतदान दलों
को शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र रीवा
के दलों का प्रशिक्षण शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक
कक्ष में 15 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तहसीलदार हुजूर सभी प्रशिक्षण केन्द्रों में
प्रशिक्षण के लिए निर्धारित संख्या में ईव्हीएम मशीनें उपलब्ध कराएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...