Active NewsCollectorरीवा टुडे

Rewa Today : बटन दबाते ही हो जाएगा मतदान

Rewa Today: Voting will be done as soon as the button is pressed

Rewa Today Desk : लोकसभा चुनाव 2024 में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान
कराया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि
मतदान के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें तैयार कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के
इंजीनियरों के परीक्षण तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेण्डमाइजेशन
करने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मशीनें निर्धारित कर दी गई हैं। इनके माध्यम

से आगामी 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र में प्रवेश
करने के बाद मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद उसके बांयें हाथ की
तर्जनी में अमिट स्याही लगाई जाएगी। मतदाता से प्रपत्र 17क में हस्ताक्षर कराने के बाद उसे
मतदान का अवसर दिया जाएगा। मतदाता गोपनीय कक्ष में जाकर अपनी पसंद के उम्मीदवार
के नाम तथा चुनाव चिन्ह के समक्ष का बटन दबाएंगे। बटन दबाते ही उनका मत अंकित हो
जाएगा। व्हीव्हीपैट मशीन में 7 सेकण्ड तक मतदाता पुष्टिकरण पर्ची देख सकते हैं। इसके
बाद पर्ची बाक्स में चली जाएगी। यदि मतदाता किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं
करना चाहता है तो सबसे अंत में उपरोक्त में से कोई नहीं नोटा का भी बटन वोटिंग मशीन
में रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...