Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को 2024 मतदान केन्द्रों में होगा मतदान

Rewa Today: Voting will be held in 2024 polling stations in Rewa parliamentary constituency on 26th April. 1852126 voters will exercise their franchise in Rewa parliamentary constituency.

रीवा संसदीय क्षेत्र में 1852126 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

Rewa Today Desk : रीवा संसदीय क्षेत्र में निर्वाचन के लिए 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट से कराया जाएगा। इसमें मतदान के
बाद मतदाता 7 सेकण्ड की अवधि तक अपनी पुष्टिकरण पर्ची देख सकेंगे। मतदान के लिए जिले भर में 2014
मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 18 लाख 52 हजार 126 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।


इनमें 9 लाख 66 हजार 936 पुरूष, 8 लाख 85 हजार 176 महिला मतदाता तथा 14 थर्ड जेण्डर मतदातशामहैं।
इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र
सिरमौर में 2 लाख 22 हजार 416, सेमरिया में 2 लाख 26 हजार 856, त्योंथर में 2 लाख 18 हजार 154,मऊगंज
में 2 लाख 30 हजार 16 तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 2 लाख 46 हजार 859 मतदाता हैं।

इसी तरह
विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 2 लाख 49 हजार 963, रीवा में 2 लाख 23 हजार 462 एवं विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 2
लाख 34 हजार 400 मतदाता हैं। जिले में विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 243, सेमरिया में 241, त्योंथर में 231,
मऊगंज में 251, देवतालाब में 267, मनगवां में 281, रीवा में 244 तथा गुढ़ में 256 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
इन सभी मतदान केन्द्रों में पेयजल, छाया, दिव्यांगों के लिए रैम्प, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएंउपलब्ध
कराई जा रही हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में बीएलओ तैनात किए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...