रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता, जब वहां से एसडीआरएफ की टीम कोई ना कोई बॉडी को न निकलती हो। अभी कुछ दिन पहले ही एक सैनिक का शव काफी जल्दी जहर के बाद निकल गया। आज एक बार फिर सिलपरा नहर और विजय विलास पैलेस के पीछे से नहर से एक -एक शव बरामद हुए। जिनकी पहचान हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने शव पुलिस के हवाले कर दिए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक की पहचान रामनाथ कुशवाहा पिता सहदेव कुशवाहा उम्र 85 साल निवासी गडरिया थाना सामान के रूप में की गई है। 50 साल का रामनाथ कुशवाहा नहर तक कैसे पहुंचा, पुलिस अब इस बात की तलाश में जुड़ गई है।

सिलपरा नहर की बात की जाए तो इस नहर में साल के 12 महीने बेहद पानी होता है। देवलोंद बाणसागर सोन नदी का पानी इसी नहर से होता हुआ रीवा की बिहर- बिछिया नदी में मिलता है। इसके पहले सिलपरा में इसी पानी से बिजली बनाई जाती है। यह पानी रीवा से बढ़ता हुआ सिरमौर पहुंचता है जहां इसे एक बार फिर बिजली बनाई जाती है। जिसके चलते सिलपरा नहर में साल के 12 महीने पानी होता है।

इस नहर में गिरने वाला बाहर नहीं निकल पाता है, क्योंकि नहर से बाहर निकालने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं है। जिसके चलते पानी में एक बार गिरने वाला व्यक्ति गहरी नहर के नीचे चला जाता है तेज बहाव के चलते जब तक उसको बचाने का प्रयास किया जाता है तब तक उसकी मौत हो जाती है।
ऐसा इन दोनों मामले में भी कहा जा सकता है, जो किसी न किसी तरीके से नहर में गिरे, फिर बाहर नहीं निकाल पाए, और उनकी मौत हो गई। पुलिस अब जांच करेगी, जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा, दोनों व्यक्तियों की मौत के पीछे आखिर कौन सा कारण है।
















































Leave a comment