गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ
रीवा सिटी कोतवाली पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी रीवा के नए तालाब गुढ़ चौराहे के पास कुछ लोग आए दिन जुआ खेलते हैं, यहां पर बाहर से भी बहुत सारे लोग जुआ खेलने आते हैं। मुखबिर द्वारा मिली पुख्ता सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने दो टीमें गठित की और हुए के अड्डे पर रेड मारने निकल पड़ी। पुलिस को देखते ही जुआरीओं ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की घेराबंदी से भाग नहीं पाए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा उनकी तलाशी ली उनके पास से ताश की एक गड्डी और 10035 बरामद हुए, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है और उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। स्थानीय लोग की माने तो यहां पर अक्सर ही जुआ खेलने वालों की भारी भीड़ हुआ करती थी, पुलिस की इस छापेमार कार्रवाई से, जुआरीयो में भय व्याप्त होगा, और वह इस स्थान पर जुआ खेलने अब दोबारा नहीं आएंगे।
इन धाराओं में मामला हुआ पंजीबद्ध ये आरोपी हुए गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने जुएं के अड्डे से पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मे अपराध कमांक 239/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, पकड़े गए आरोपियों के नाम
शिवचरण बंशल पिता छोटेलाल बंशल उम्र 54 साल निवासी नयातालाब रीवा, बलिकरण बंशल पिता श्यामलाल बंशल उम्र 40 साल निवासी नयातालाब रीवा, आयुष सिंह पिता सतीष सिंह उम्र 19 साल निवासी गडरियान मोहल्ला रीवा बताया गया है।
जुआरीयो को पकड़ने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
नए तालाब के पास लंबे समय से जुएं के अड्डे में छापा मारने वाली टीम में थाना प्रभारी श्रीमती निशा मिश्रा, सउनि गिरजा प्रसाद पाण्डेय, प्र.आर. धर्मेन्द्र द्विवेदी प्र. आर. अनिल विश्वकर्मा आर. विक्रम वर्मा आर. देवेन्द्र सिंह आर. अमित सिंह आर. सागर गौतम एवं जितेन्द्र तिवारी आर. भगतराम सिलावट आर रविशंकर द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















































Leave a comment