रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप की एक ऐसी वर्कशॉप संपन्न हुई जो इसके पहले रीवा में कभी नहीं हुई थी। इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट आशी खान ने इस क्लास में नेशनल वर्सेस इंटरनेशनल मेकअप लॉक करने की तकनीकी को स्थानीय ब्यूटीशियन से परिचित कराया। जिसमें सैकड़ो की तादाद में रीवा, सतना ,मनगवा ,मऊगंज ,चाकघाट से आई हुई ब्यूटीशियन ने भाग लिया और ऐसी तकनीक सीखी जिसकी जानकारी उन्हें अभी तक नहीं थी। आमतौर पर स्थानीय ब्यूटीशियन के द्वारा किया गया मेकअप गर्मी या अन्य कारणो से चेहरे से बह जाता था,
जिसकी वजह से पूरा मेकअप खराब हो जाता था, चेहरे में स्पॉट दिखने लगते थे, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट आशी खान के द्वारा बताई गई इस तकनीकी से मेकअप करने से ब्यूटीशियन को इस तरीके की समस्या मेकअप के दौरान नहीं होगी, जो इस सेमिनार का सबसे अहम सवाल था। आशी खान के इस तकनीक को इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अमेरिका के राफेल ओलिवर ने भी अपने फेसबुक में ट्वीट किया है।

यह रीवा नहीं प्रदेश नहीं पूरे देश के लिए मेकअप के क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी मानी जा सकती है। अभी तक आमतौर से रीवा में मेकअप के सेमिनार ही होते थे, जिसमें मेकअप की बारीकियां ब्यूटीशियन नहीं सीख पाती थी। जिसके चलते उन्हें उतना फायदा नहीं होता था, जितना होना चाहिए था ,इस मास्टर क्लास में ब्यूटीशियन को उनके हुनर को और बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनकी आज तक की सबसे बड़ी समस्या अब पूरी तरीके से दूर हो गई है। जिसके चलते ब्यूटीशियन भी बेहद खुश नजर आई। नेशनल वर्सेज इंटरनेशनल मेकअप लाक तकनीक को रीवा में लाने वाली अंजुम जावेद ने बताया, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट आशी खान के द्वारा जितने आसान तरीके से इस बारीकी को सिखाया गया है,

इसका फायदा रीवा शहर की उन तमाम ब्यूटीशियन को हुआ है, जो मास्टर क्लास में मौजूद थी। आशि खान ने दो लड़कियों के ऊपर इस तकनीकी को इस्तेमाल किया, उनका मेकअप किया ,जिनकी हेयर स्टाइल मुंबई से मेकअप की बार की सीख कर आने वाले रेहान जावेद ने की थी।


















































Leave a comment