SI shoots TI latest update on shootout
(रीवा समाचार)BreakingCrimeMadhya-PradeshpoliceRewaरीवा टुडे

Rewa Today : SI ने TI को मारी गोली गोलीकांड का ताजा अपडेट, Latest Update

Rewa Today Desk : रीवा में गुरुवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे के आसपास सब कुछ सामान्य था पुलिस कंट्रोल रूम के बगल में मौजूद सिविल लाइन थाने में TI टीआई हितेन नाथ शर्मा रोज की तरह अपने चेंबर में मौजूद थे आने जाने वाले लोगों से मिल रहे थे इसी दौरान उनके थाने के एसआई आरबी सिंह ने उनके कमरे के अंदर प्रवेश किया टीआई के कमरे में मौजूद लोगों से उन्होंने बाहर जाने के लिए कहा लोगों के बाहर जाते ही उन्होंने कहा तुमने मेरी एसपी से शिकायत क्योंकि मुझे सस्पेंड क्यों कराया और फाइल के बीच में रखी अपनी रिवॉल्वर से टी आई के ऊपर फायर कर दिया गोली सीधे टीआई हितेन नाथ शर्मा के कॉलर बोन के नीचे जाकर लग गई TI टीआई हितेंद्र नाथ फौरन समय दूसरा फायर होते ही उन्होंने बंदूक को ऊपर की ओर कर दिया उसी दौरान गोली की आवाज सुनकर थाने के अंदर मौजूद पुलिस बल तत्काल टीआई के कमरे में आ गया वहां उन्होंने एसआईआरबी सिंह के हाथ में रिवाल्वर देखा हितेन नाथ शर्मा टीआई खून से लथपथ नजर आए फौरन ही पुलिसकर्मियों ने टीआई को उठाया और गाड़ी मैं लादा और पहुंच गए लगभग 200 मीटर दूर मिनर्वा अस्पताल में उसी दौरान जब टीआई को निकाला जा रहा था

किसी पुलिसकर्मी ने टीआई के कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया नतीजे के रूप में एस आई आर बी सिंह को वहां से भागने का मौका नहीं मिला वह कमरे में बंद हो गए मिनर्वा अस्पताल में तमाम बड़े पुलिस ऑफिसर पहुंच गए इसी दौरान रीवा विधायक भी वहां पहुंचे भोपाल और जबलपुर से डॉक्टरों की टीम बुलाने का निर्णय किया गया भोपाल की टीम वायु मार्ग से जबलपुर तक आ गई उसके आगे का सफर सड़क मार्ग से करती हुई डॉक्टरों की टीम देर रात मिनर्वा अस्पताल पहुंचेगी जहां पर टीआई हितेन नाथ शर्मा का ऑपरेशन किया जाएगा रीवा पुलिस कप्तान विवेक सिंह की माने तो फिलहाल टीआई हितेन नाथ शर्मा की स्थिति स्टेबल बनी हुई है सबको इंतजार है भोपाल और जबलपुर के डॉक्टरों की टीम का आज दोपहर से ही शहर में अफरा-तफरी का माहौल रहा पुलिस कंट्रोल रूम के बगल में बने सिविल लाइन थाने में दोपहर के बाद से सामने से कोई भी शख्स को पुलिसकर्मियों ने नहीं निकलने दिया उसकी वजह थी कमरे के अंदर मौजूद एस आई आर वी सिंह के पास एक नहीं दो रिवाल्वरओं का होना सबको इस बात का डर था

सनकी SI एसआई आरबी सिंह किसी पर भी फायर कर सकता है पुलिस कप्तान और डीआईजी लगभग 9:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे सिविल लाइन थाने गए आरबी सिंह को समझाइश दी गई खिड़की से उनसे रिवाल्वर लिए गए और दरवाजा खोल कर सारे वरिष्ठ अधिकारी कमरे के अंदर पहुंचे जहां आरबी सिंह से पूछताछ करने के साथ ही कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया गया फिलहाल स्थितियां पुलिस के कंट्रोल में है लेकिन आज दोपहर से रात 9:00 बजे तक जिस तरीके से सिविल लाइन थाने के आसपास का माहौल था रीवा शहर ने ऐसा माहौल कभी नहीं देखा था किसी ने कभी नहीं सोचा था थाने के अंदर भी गोली चल सकती है वह भी एक पुलिसकर्मी दूसरे पुलिसकर्मी पर चलाएगा अब जब एसआई पुलिस की अभिरक्षा में पहुंच गया है तो सभी की चिंता टीआई की हालत को लेकर बनी हुई है मिनर्वा अस्पताल में देर रात टी आई का ऑपरेशन होगा उसके बाद ही कोई भी कुछ पुख्ता तरीके से कहने की स्थिति में होगा

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...