नागौद राजघराने का विवाद सड़कों पर, नागौद राजघराने की बहू पर पति के साथ रह रही महिला ने चलाई गोली,
India

नागौद राजघराने का विवाद सड़कों पर, नागौद राजघराने की बहू पर पति के साथ रह रही महिला ने चलाई गोली

The dispute within the Nagoud royal family spilled onto the streets. A woman living with her husband shot at the daughter-in-law of the Nagoud royal family.

थाने के अंदर,महिला को दिया जा रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, हत्या की आरोपी आराम से बैठी पी रही कोल्ड ड्रिंक ,वीडियो है वायरल



नागौद का बहुचर्चित परसमनिया गढ़ी गोलीकांड जिसने एक बार फिर राज घराने के पारिवारिक विवाद को सड़कों पर ला दिया। वर्तमान नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के सगे भतीजे रूपेंद्र कुमार उर्फ बाबा की पत्नी पर उनके साथ रह रही महिला सुनीता सिंह परिहार ने पांच फायर की है जिसमें एक फायर योगिता सिंह के पेट पर लगा है, और वह गंभीर रूप से घायल हो गई है, उन्हें उपचार के लिए पहले उचेहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसके बाद सतना बाद में रीवा लाया गया था, जहां एक नर्सिंग होम में उनको एडमिट करके उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल नागौद राजघराने की बहू योगिता सिंह की हालत अब बेहतर बताई जा रही है।


रीवा के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है इलाज


बीते दिन परसमनिया गढ़ी मे पति के साथ रह रही दूसरी महिला सुनीता सिंह ने कमरे के अंदर से उन पर चलाई थी पांच गोली। हम आपको बता दें,नागौद राजघराना बेहद चर्चित राजघराना है, यहां से वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह इसके पूर्व मध्य प्रदेश शासन में मंत्री रह चुके हैं ।इस इलाके से सांसद भी रहे हैं। उनके सगे भतीजे के परिवार का है पूरा मामला। बेहद हाई प्रोफाइल मामले में, पुलिस भी हाई प्रोफाइल अंदाज में हत्या के आरोपी की खिदमत करती नजर आ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल है।


नागौद राज घराना बेहद चर्चित राजघराना है


सतना जिले की परसमनिया गढ़ी में बीते दिन हुआ गोली कांड इस समय चर्चाओं में है। वजह है गोलीकांड का नागौद राजपरिवार से जुड़े होना। राजघराने के परिवार का विवाद अब सड़कों पर है। इस राजघराने के जिस महिला पर गोली चली है उनके पति के बड़े पिताजी वर्तमान में विधायक नागेंद्र सिंह हैं, नागेंद्र सिंह मध्य प्रदेश शासन में मंत्री और केंद्र में संसद की भूमिका में भी रह चुके हैं।


यह है पूरा मामला


पूर्व सांसद मंत्री नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे एवं राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र कुमार की पहली पत्नी योगिता सिंह को रूपेंद्र कुमार के साथ रह रही महिला सुनीता सिंह ने गोली मार दी थी। गोली योगिता सिंह के पेट में लगी थी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। उन्हें उपचार के लिए रीवा लाया गया था, जहां एक निजी नर्सिंग होम में उनके पेट में लगी गोली को निकाल दिया गया है।


योगिता सिंह का उदयपुर राजघराने से है नता


योगिता सिंह की मां के अनुसार


योगिता सिंह की शादी आज से 26 साल पहले रूपेंद्र कुमार उर्फ बाबा के साथ हुई थी। उनका बेटा 25 साल का है, बीते दिन योगिता सिंह अपने बेटे और भाई के साथ नागौद किले के परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। योगिता सिंह की मां के अनुसार वहां मौजूद सुनीता ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान रूपेंद्र कुमार भी वहां मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर सुनीता ने अपने कमरे को बंद किया और योगिता सिंह के ऊपर पांच फायर किए जिसमें से एक फायर उनके पेट में जा लगा। वह वहीं पर गिर गई। उनको उपचार के लिए उचेहरा, सतना के बाद रीवा लाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी गोली निकाल दी है, फिलहाल नर्सिंग होम से मिली जानकारी के अनुसार अब उनकी हालत बेहतर है।


पुलिस ने किया मामला दर्ज


उचेहरा थाना पुलिस ने घायल योगिता सिंह की शिकायत पर सुनीता सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109(1) और 296(बी) का प्रकरण दर्ज किया है। और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनको उचेहरा के ही थाने में रखा है।


योगिता सिंह को दिया जा रहा है वीआईपी ट्रीटमेंट


सतना की उचेहरा पुलिस किस तरीके से हत्या के आरोपियों को अपने थाने में रखती है, यह एक वायरल वीडियो देखकर ही समझा जा सकता है , जिसमें सुनीता सिंह आराम से कुर्सी पर बैठी हुई कोल्ड ड्रिंक पी रही है। यह नजारा इसके पहले आपने कभी नहीं देखा होगा हत्या का आरोपी थाने के अंदर इत्मीनान से बैठा हुआ कोल्ड ड्रिंक पी रहा हो । और वहीं पर पुलिसकर्मी भी मौजूद हो। यह वीडियो यह बताने के लिए पर्याप्त है, पुलिस किस दबाव में काम कर रही हैं।


पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली क्यों कब और किस वजह से चली, यह पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरीके से स्पष्ट हो पाएगा।लेकिन योगिता सिंह गोलीकांड इन दिनों जमकर रीवा, सतना ,पन्ना, छतरपुर,सहित पूरे इलाके मेंचर्चा में है ,लोग अपने ही अंदाज में तरह-तरह की बात कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही साबित होगा, फिलहाल कयास का दौर जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

India

तकनीकी गैजेट्स और नवाचार:

बदलती टेक्नोलॉजी के साथ आसान हो रहा जीवन REWA TODAY DESK :...

India

टाइगर रिजर्व और वन्यजीव संरक्षण:

जैव विविधता बचाने की दिशा में भारत के महत्वपूर्ण प्रयास REWA TODAY...

India

ग्लोबल वार्मिंग और मौसम का मिजाज

बढ़ते तापमान से बदल रहा प्रकृति का संतुलन REWA TODAY DESK :...

India

नई शिक्षा नीति में बदलाव

शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में बड़ा...