Thursday , 13 August 2026
    India

    पूर्व विधायक अनोखे अंदाज में रीवा के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे

    The former MLA arrived at the Rewa Collectorate complex in a unique style.

    गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर


    कंधे पर गाय का बछड़ा, बगल में छोटा बच्चा कृष्ण भगवान के रूप में,गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग को लेकर, अनोखे अंदाज में रैली के साथ ज्ञापन लेकर पहुंचे, पूर्व विधायक त्योथर श्यामलाल रीवा के कलेक्ट्रेट परिसर में, कलेक्टर को ज्ञापन सौपा उचित कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने भी कहा उचित माध्यम से सरकार के पास इसको पहुंचा दिया जाएगा।

    लंबे समय से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सौंप गए,लेकिन इस बार का ज्ञापन कुछ अनोखा था।रीवा में बीजेपी के पूर्व विधायक त्योथर श्यामलाल द्विवेदी अनोखे अंदाज़ में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

    वे अपने हाथों में गाय का बछड़ा लेकर पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। पूर्व विधायक ने गाय के एक बछड़े को हाथ में उठाकर कंधे पर रखकर,अपनी मांग को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

    पूर्व विधायक ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। उनका कहना था कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए। कलेक्टर रीवा का इस बारे में कहना था पूर्व विधायक ने ज्ञापन सौपा है, उचित माध्यम से इसको शासन तक पहुंचा दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने जमकर भजन कीर्तन किया।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    उत्तर पूर्व भारत के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के पहले शहीद लाल पद्मधर सिंह

    REWA TODAY DESK उत्तर पूर्व भारत के पहले शहीद होने वाले स्वतंत्रता...

    India

    जनसुनवाई में 59 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

    अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, आवेदकों को कार्यवाही...

    India

    रीवा में दो अलग-अलग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, लाखों की सामग्री बरामद

    REWA TODAY DESK : रीवा जिले के चोरहटा थाना पुलिस ने तत्परता...

    India

    रीवा में बड़ी पुलिस कार्रवाई

    डकैती और NDPS एक्ट में फरार 10,500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार...