रीवा के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में इस वर्ष बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले टॉपर 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान इकरा वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा किया गया। उन्हें शील्ड प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर देश के वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा जिनका रीवा से गहरा नाता रहा है बताओ और मुख्य अतिथि आयोजन में शिरकत की और बच्चों को सम्मानित किया इस मौके पर उन्होंने कहा।
आज के बच्चे कल के देश के भविष्य है, इन्हीं में से कोई अब्दुल कलाम पैदा हुआ है। यह अद्भुत फंक्शन था। देश भक्ति के प्रतीक का फंक्शन था। इन बच्चों ने अपनी मेहनत से हमें गौरवान्वित किया है,यह उनको सम्मान देने का फंक्शन था, यह किसी कम्युनिटी का फंक्शन नहीं था, आज लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया, आज देश को सबसे ज्यादा जरूरत इसी चीज की है ।इन बच्चों को प्रोत्साहित करिए, यह बच्चे देश के भविष्य हैं।
वरिष्ठ वकील राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा
इकरा सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा, रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का नजारा देखने लायक था। रंग-बिरंगे कपड़ों में बच्चे उनके परिजन सुबह से ही मौजूद थे। यह संस्था पिछले 18 सालो से रीवा के अल्पसंख्यक समाज के छात्रो मे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढाने के लिए ऐसे आयोजन करती चली आ रही हैं। जिसमें जिले में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष जिले भर के टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया। उन्हें विशिष्ट मेडल के साथ लाखों रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया गया । इस वर्ष की परिक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले कक्षा एक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन के लगभग 400 छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया।

क्या कहा अतिथियों ने
कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि के रूप मौजूद राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, यह किसी कम्युनिटी का फंक्सशन नहीं था, देश के सम्मान का फंक्सशन था। राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन के लिए₹50000 देने की भी घोषणा की। इसी के साथ उन्होंने एक विकलांग बच्चों को भी ₹10000 देने की बात कही।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गुरमीत सिंह मंगू ने भी इस तरीके के आयोजन को आज की जरूरत बताया, बच्चे इस तरीके के आयोजन में आकर प्रेरणा लेते हैं। उन्हें भी कुछ करने का हौसला मिलता है। जिससे आगे चलकर वह भी अपने समाज अपने शहर अपने जिले के साथ देश का नाम भी रोशन करते हैं।

कटनी से आए विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नवाब खान ने आयोजन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा इतने लोगों का इस तरीके से सम्मान अपने आप में अद्भुत कार्यक्रम है, बेहतर आयोजन को देखकर उन्होंने संस्था को ₹50000 देने की भी घोषणा की।
आयोजन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया की भी मौजूदगी विशिष्ट अतिथि के तौर पर रही। उन्होंने सम्मान पाने वाले सभी बच्चों को बधाई दी।
इस पूरे आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों ने, लब पे आती है दुआ तमन्ना बनाकर, और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान गा कर खचाखच भरे ऑडिटोरियम में सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एडिशनल एसपी इसरार मंसूरी, डीएसपी असलम भी मौजूद रहे।
इनका रहा विशेष योगदान
इकरा वेलफेयर सोसाइटी के इस आयोजन में, रीवा के नेशनल अस्पताल, प्रार्थना अस्पताल, लाइफ लाइन अस्पताल, विहान अस्पताल, अग्रवाल नर्सिंग होम, फ्रेश लुक ब्यूटी एकेडमी, आशी खान मेकओवर, मैक् साफ्ट, पुष्पराज ऑफसेट और प्रिंटिंग प्रेस, मैक मोटर्स, सहित शहर की कई संस्थाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई के लिए लाखों रुपए के नगद पुरस्कार प्रदान किये ।

इन्होंने जताया आभार
कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक इकरा वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक हाजी जैनुलअब्दीन ,डॉक्टर सैयद अरशद ,हाजी मोहम्मद इलियास,अध्यक्ष अब्दुल रशीद, उपाध्यक्ष यामीन खान, सचिव जाकिर हुसैन, सह सचिव मंजूर अहमद मंसूरी ,अब्दुल वाजिद, अलीमुद्दीन सिद्दीकी ,मुजीबुद्दीन सिद्दीकी, हाजी रहीमुद्दीन सिद्दीकी, मिर्जा अख्तर बेग, हाजी अब्दुल वाहिद, मौलाना नदीम अहमद, असलम हुसैन, रईस खान, हाजी इदरीश खान, कलीमुद्दीन सिद्दीकी ,हाजी शादाब सिद्दीकी, निजामत मंसूरी, खालिद खान,अल्ताफ खान, निजाम भाई ,इरशाद आलम, मोहम्मद रियाज . पत्रकार बाबू भाई, रहीम खान, तारिक कुरैशी, जावेद अंसारी ने बताया, संस्था लगातार इस तरीके के आयोजन समय समय पर करती रहती है, जिससे समाज की प्रतिमाएं निकल कर बाहर आ सके। यह सिलसिला आगे भी इसी तरीके से चलता रहेगा।

















































Leave a comment