Sunday , 22 March 2026
    मतगणना केन्द्र में मोबाइल फोन तथा शस्त्रों पर रहेगा प्रतिंबध मतगणना की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ
    Madhya-PradeshPoliticsRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :मतगणना केन्द्र में मोबाइल फोन तथा शस्त्रों पर रहेगा प्रतिंबध मतगणना की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ

    There will be a ban on mobile phones and weapons in the counting center. Preparations for counting begin in full swing.

    Rewa Today Desk :रीवा जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तीन दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से इंजीनियरिंग कालेज रीवा में की जायेगी। मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किये जा रहे हैं। इस संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मतगणना केन्द्र में केवल मतगणना कर्मचारी, उम्मीदवार तथा उनके अनुमति प्राप्त मतगणना एजेण्ट एवं निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन कार्यालय से जारी प्रवेश पत्रधारी मीडियाकर्मी ही प्रवेश पा सकेंगे।

    मतगणना केन्द्र में मोबाइल फोन उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना केन्द्र में किसी भी तरह के विस्फोटक अस्त्र-शस्त्र का भी प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी उम्मीदवार को शस्त्र सुरक्षा प्राप्त है तो केवल उम्मीदवार को ही प्रवेश मिलेगा। उनके सुरक्षाकर्मी को मतदान केन्द्र प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना केन्द्र में धूम्रपान पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मतगणना केन्द्र में आने वाले अधिकारी-कर्मचारी उम्मीदवार तथा उनके मतगणना एजेण्ट अपने प्रवेश पत्र साथ रखें। अपने साथ मोबाइल फोन, धूम्रपान सामग्री तथा किसी तरह का भोजन पदार्थ साथ लेकर न आएं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...