Sunday , 6 September 2026
    Two gang rape accused sentenced to 20 years each
    IndiaRewa

    Rewa Today : सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा

    Two gang rape accused sentenced to 20 years each

    Rewa Today Desk । जिले में नए कोर्ट की शुरुआत के साथ ही बड़ा फैसला सामने आया है। रीवा जिला न्यायालय की सत्रवीं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनुज सिंह की अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 साल के कठोर कारावास और ₹6000-₹6000 के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर दोनों को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 28 दिसंबर 2024 को पीड़िता मजदूरी के लिए घर से निकली थी, तभी आरोपियों धर्मराज बंसल (नई बस्ती, रीवा) और अभिषेक हरिजन (गडरिया निवासी) ने उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले लिया। दोनों ने कहा कि घर में परिवार के लोग हैं और घर का काम करवाना है। इस भरोसे पर महिला उनके साथ चल दी।

    आरोपी महिला को पाणन टोला मोहल्ले की ओर ले गए, जहां एक सुनसान स्थान पर झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने पति को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया गया।

    पुलिस ने जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक कैमरे में आरोपियों की पहचान हो गई। महज़ 50 दिन के भीतर मामला अदालत में पेश कर दिया गया।

    सरकारी वकील विकास द्विवेदी ने मामले की पैरवी करते हुए 14 गवाहों के बयान अदालत में प्रस्तुत किए। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी पाते हुए यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

    रीवा के नए कोर्ट से आया यह पहला बड़ा फैसला है, जो न सिर्फ न्यायिक तत्परता का उदाहरण है बल्कि महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश भी देता है।

    (सरकारी वकील विकास द्विवेदी ने बताया कि यह मामला महिला के साहस और पुलिस की तत्परता से मात्र 10 माह में निर्णय तक पहुंचा।)

    Written by
    Akanksha Tiwari

    Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...