Monday , 9 March 2026
    Rewa Today Logo
    rewa-today
    Madhya-Pradesh

    Rewa-Prayagraj मार्ग में त्योंथर SDOP की Scorpioखड़े ट्रक में पीछे से भिड़े, हालत गंभीर

    Rewa-Prayagraj

    रीवा-प्रयागराज मार्ग में त्योंथर SDOP की  स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में पीछे से भिड़े, हालत गंभीर

    रीवा जिले के नेशनल हाईवे-30 में रविवार को देर शाम त्योंथर SDOP समरजीत सिंह बुरी तरह घायल हो गए है। स्कॉर्पियो में सवार होकर त्योंथर SDOP सोहागी की ओर जा रहे। जैसे ही उनका वाहन गढ़ थाना अंतर्गत धाराबीघा ओवरब्रिज पर पहुंचा। तभी सामने खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो पीछे से जाकर भिड़ गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत 100 डायल  को सूचना दी ।

    जानकारी के बाद पहुंची गढ़ पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से गंगेव सीएचसी भेजवाया । साथ ही वरिष्ठ अधिका​रियों को अवगत कराया है। ऐसे में मऊगंज एएसपी विवेक कुमार लाल, मनगवां एसडीओपी केएस द्विवेदी, गढ़ टीआई, मनगवां टीआई जेपी पटेल, चाकघाट टीआई अभिषेक पटेल, सोहागी टीआई ओपी तिवारी गंगेव अस्पताल पहुंचे है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद SDOP को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया है।
    मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी समरजीत सिंह को हाल ही में त्योंथर एसडीओपी के पद से स्थानांतरित कर एसएएफ नवमीं बटालियन रीवा में पदस्थ किया था। वे 4 दिसंबर को अपने निजी वाहन स्कॉर्पियो को खुद चलाते हुए रीवा-प्रयागराज मार्ग से त्योंथर क्षेत्र जा रहे थे। गढ़ थाना अंतर्गत धाराबीघा ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही शाम 7 से 8 बजे के मध्य इंडिकेटर बंद कर खड़े ट्रक में पीछे से दुर्घटनाग्रस्त हो गए है।
     सिर और मुंह में आई गंभीर चोंट
    मौके पर मौजूद लोगों  ने बताया कि डीएसपी समरजीत सिंह के सिर और मुंह में गंभीर चोंट आई है। बेहतर इलाज के लिए आनन-फानन में संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया गया है। जहां डीएसपी की हालत नाजुक बनी है। बता दें कि डीएसपी समरजीत सिंह मूलत: सतना जिला अंतर्गत नागौद के रहने वाले है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...