Tuesday , 10 March 2026
    Actual voting will start after mock poll
    (रीवा समाचार)CollectorMadhya-Pradeshरीवा टुडे

    Vidhan Sabha Chunav : मॉकपोल के बाद शुरू होगा वास्तविक मतदान

    Actual voting will start after mock poll

    Rewa Today Desk : रीवा और मऊगंज के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए व्हीव्हीपैट ईव्हीएम का उपयोग किया जा रहा है। वास्तविक मतदान शुरू होने से एक घण्टे पहले मॉकपोल कराया जायेगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि सभी पीठासीन अधिकारी प्रात: 7 बजे वास्तविक मतदान शुरू होने से पहले मॉकपोल या दिखावटी मतदान की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

    EVM ईव्हीएम को वोटिंग के लिए तैयार करके उम्मीदवारों के एजेंटों की उपस्थिति में प्रत्येक उम्मीदवार के नाम के सामने के बटन से एजेंटों से मतदान करायें। मतदान पूरा होने के बाद कुल मत पत्रों का योग तथा परिणाम एजेंटों को दिखायें। इसके बाद सभी मत क्लियर करके कंट्रोल यूनिट को वास्तविक मतदान के लिए सील बंद करें। मॉकपोल में दर्ज मत वास्तविक मतदान से पहले आवश्य क्लियर कर दें।

    Vidhan Sabha Chunav

    मॉकपोल की प्रक्रिया एक घण्टे पहले प्रारंभ होगी।

    अगर पोलिंग एजेंट समय पर उपस्थित नहीं होते हैं तो 10 मिनट प्रतीक्षा करके मतदाताओं की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया पूरी करायें। समय पर समस्त कार्यवाहियां पूरी करके प्रात: 7 बजे वास्तविक मतदान के लिए मशीनें तैयार कर दें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग एजेंटो से मॉकपोल के समय उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...