Collectorat-Rewa-Today
Collectorat Rewa
Madhya-PradeshPoliticsरीवा टुडे

Vidhan Sabha Election : रीवा में 27 अक्टूबर को पाँच उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Five candidates filed nomination papers in Rewa on October 27.

Rewa Today Desk : विधानसभा चुनाव 2023 नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ है उम्मीदवार गाजे बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं विधानसभा क्षेत्र 74 रीवा में नामांकन के पांचवे दिन 27 अक्टूबर को पाँच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर डॉ अनुराग तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रीवा में 27 अक्टूबर को दीपक सिंह ने आम आदमी पार्टी, रहस लाल ने नेशनल जागरण पार्टी, मधुमास सोनी ने बहुजन समाज पार्टी, अमित कुमार तिवारी ने मध्यप्रदेश जन विकास पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रदीप ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र 30 अक्टूबर तक दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार दो नवम्बर तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। अगले दो दिन शनिवार और रविवार को छुट्टी होगी माना जा रहा है नामांकन के अंतिम दिन 30 तारीख को कई लोग पर्चा दाखिल कर सकते हैं.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...