Saturday , 4 April 2026
    टाइगर 3 का क्या हुआ वर्ल्ड कप फाइनल के बाद
    BollywoodMadhya-Pradeshrewa todayरीवा टुडे

    rewa today :tiger 3 का क्या हुआ world cup फाइनल के बाद

    What happened to Tiger 3 after the World Cup final?

    Rewa Today Desk :टाइगर 3 का क्या हुआ वर्ल्ड कप फाइनल के बाद इस दिवाली सलमान खान कैटरीना कैफ इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर 3 ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी. माना जा रहा था, फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी, फिल्म की ओपनिंग भी कुछ इसी तरीके की हुई, लेकिन इस दौरान वर्ल्ड कप क्रिकेट का खुमार भी तेजी से सर चढ़कर बोल रहा था, भारत लगातार गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहा था. भारत का फाइनल तक का सफर बगैर हारे ही बीता था, फाइनल में सबको उम्मीद थी भारत ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा देगा, लेकिन हुआ कुछ इसका उल्टा ही. अब जब वर्ल्ड कप का खुमार उतर गया है. तो लोगों को लग रहा है. टाइगर 3 का क्या हुआ.

    टाइगर 3 का क्या हुआ वर्ल्ड कप फाइनल के बाद

    नजर डालते हैं टाइगर 3 के दिवाली से लेकर अब तक के सफर पर सलमान खान की इसके पहले आई फिल्म एक था टाइगर, और टाइगर जिंदा है, ने बड़े पर्दे पर कामयाबी के झंडा गढ़ दिए थे .अब जब टाइगर 3 रिलीज हो गई है. और 10 दिन बीत गए हैं. तो क्या कुछ रहा टाइगर 3 का 10 दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नजर डालते हैं. टाइगर की ओपनिंग धमाकेदार हुई थी 12 नवंबर दिवाली के दिन 44.5 करोड रुपए की कमाई जो बढ़कर दूसरे दिन 59.25 करोड़ तक पहुंच गई थी. इसके बाद एक बार फिर से ग्राफ गिरा 44.3 करोड रुपए तीसरे दिन. चौथे दिन 21.1 करोड रुपए. पांचवें दिन 18.5 करोड रुपए. फिल्म रिलीज के छठवें दिन 13.25 करोड रुपए. सातवें दिन 18.5 करोड रुपए .आठवें दिन 10.5 करोड रुपए. नौवे दिन 7.35 करोड रुपए की कमाई टाइगर ने की. टाइगर 3 ने रिलीज के दसवें दिन केवल 6.35 करोड रुपए की कमाई की जिसके चलते दुनिया भर में यह कलेक्शन 384.45 पार कर गया . भारत में 243.60 करोड रुपए हो गया, इंडिया ग्रास की बात करें तो 284.45 करोड रुपए हो गया. फिलहाल टाइगर 3 के आसपास कोई दूसरी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है. जिसके चलते टाइगर 3 के पास अभी पूरा हफ्ता पड़ा हुआ है, अपना रिपोर्ट कार्ड सुधारने के लिए, देखते हैं, दर्शक आगे आने वाले समय में टाइगर 3 को किस तरीके से देखते हैं, यह तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बात ही देगा.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...