Congress To Bsp REWA TODAY
(रीवा समाचार)BreakingMadhya-PradeshRewa

Rewa Breaking News :बीएसपी में शामिल हुए बी.डी. पांडे कांग्रेस से मांग रहे थे टिकट सिरमौर से

उप पुलिस अधीक्षक पद से रिटायर हुए बी डी पांडे विधायक बनना चाहते थे कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे जब महसूस हुआ कांग्रेसमें दाल नहीं गलेगी तो थाम लिया दामन बहुजन समाज पार्टी का
बहुजन समाज पार्टी (BSP)के तत्वावधान में जनपद मैदान जवा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में सिरमौर क्षेत्र की जनता ने बीडी पांडे के साथ बहुजन में रुचि दिखाई माना जा रहा है यहां से प्रत्याशी हो सकते हैं इस आयोजन को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक राजकुमार उरमलिया मंच पर जरूर दिखाई दिए लेकिन हताश साफ तौर से लग रहा था उनका एक विरोधी टिकट का दावेदार पार्टी में आ गया है उनकी टिकट काट भी सकती है बरदहा पहाड़ से लेकर जवा बाजार तक दो पहिया वाहन की रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया गया।

बहुजन समाज पार्टी के नेताओं का स्वागत किया गया इस तरीके से स्वागत हाल के वर्षों में नहीं देखा गया मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद राम जी गौतम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास सिंह पटेल संगठन प्रभारी रीवा जिला कोषाध्यक्ष राजकरण कुशवाहा सिरमौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजकुमार उर्मलिया, सेमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पंकज पटेल, प्रबल पाण्डेय रहे। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। सभा स्थल में ही वरिष्ठ समाजसेवी सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक बीड़ी पाण्डेय ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी राम जी गौतम के हाथों बहुजन समाज की सदस्यता लेकर पार्टी में शामिल हो गए।

मुख्य अतिथि ने बीड़ी पाण्डेय सहित उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से पार्टी एवं संगठन को मजबूती मिलेगी जिसके लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद, अपने उद्बोधन में गौतम ने समतामूलक समाज की परिकल्पना बहुजन समाज पार्टी को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है हमारा प्रयास है कि मध्य प्रदेश में भी आने वाला विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बने। साथ ही कहा कि आज महंगाई बेरोज़गारी भ्रष्टाचार चरम पर है गरीब जनता का सुनने वाला कोई नही है ऐसे समय में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता पूरी एकता के साथ पार्टी के हित में कार्य करें वा भाजपा कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टी को उखाड़ बाहर करें। कार्यक्रम के आयोजक बसपा नेता बीडी पाण्डेय ने सभी मंचासीन अतिथियों सहित हजारों की संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिक महिलाओं पुरुषों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व सौंपा जाएगा उसका पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ पालन करते हुए आभार प्रदर्शन किया। उक्त अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता झंडी लाल वर्मा, जोखू लाल आदिवासी, महेंद्र कोल, प्रमोद मिश्रा,आर.एस बर्मा, विनोद मिश्रा,शुसील मिश्रा,पवन गुप्ता सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

An auto-rickshaw driver, heavily intoxicated, was severely beaten up near the hospital intersection.
Madhya-Pradesh

अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत ऑटो चालक की हुई जमकर पिटाई

Rewa Today Desk :अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत...

रीवा में बिजली आतंक
Rewa

रीवा में बिजली आतंक: युवक ने रात 3 बजे काटे 60 घरों के कनेक्शन

CCTV में कैद हुई करतूत रीवा। शहर के पांडे टोला इलाके में...

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
(रीवा समाचार)

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...