News Update :Dengue control measures reviewed July Dengue Control Month
(रीवा समाचार)Rewaरीवा टुडे

News Update :डेंगू के नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की गई जुलाई डेंगू नियंत्रण माह

रीवा मैं डेंगू जैसी बीमारी ना फैले इसको लेकर शासन स्तर पर प्रयास प्रारंभ हो गए हैं. शासन ने तय किया है जुलाई माह को डेंगू नियंत्रण माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिला चिकित्सालय सभागार में आयोजित बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती स्मृता नामदेव ने डेंगू के नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर जनित बीमारी है। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। घरों के आसपास कूलर, पुराने टायर, टूटे बर्तनों आदि में पानी जमा न होने दें। इस संबंध में लोगों को लगातार जागरूक करें। नगर निगम के सहयोग से जिला मलेरिया कार्यालय के कर्मचारी कार्यालयों तथा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पानी के जमाव न करने के संबंध में समझाइश दें। यदि किसी कार्यालय में कूलर अथवा अन्य पात्रों में मच्छरों के लार्वा पाए जाएं तो समुचित कार्यवाही करें। शहर के प्रमुख स्थलों पर मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार करें। लार्वा सर्वेक्षण का कार्य प्राथमिकता से करें। बैठक में सभी मलेरिया निरीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिछिया थाना
Rewa

सिलपरा डैम में फौजी लापता, SDRF की तलाश जारी

Rewa Today Desk : रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा...

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया
Rewa

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान

राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया ||...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...