Five candidates filed nomination papers in Mangawan
BreakingCollectorMadhya-PradeshPoliticsरीवा टुडे

Vidhan Sabha Election : मनगवां में पाँच उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Five candidates filed nomination papers in Mangawan

Rewa Today Desk : रीवा 27 अक्टूबर 2023. विधानसभा चुनाव के निर्वाचन की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी की गई थी। विधानसभा क्षेत्र 73 मनगवां में नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवे दिन 27 अक्टूबर को कुल पाँच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर पीएस त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मनगवां में नरेन्द्र कुमार प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी, रामायण प्रसाद ने बहुजन समाज पार्टी, वरूण अम्बेडकर ने आम आदमी पार्टी तथा जोखूलाल प्रजापति ने पीपुल्स पार्टी आफ इण्डिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। श्रीमती पन्नाबाई प्रजापति ने निर्दलीय उम्मीदवार तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दो अलग-अलग नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र 30 अक्टूबर तक दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार दो नवम्बर तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...