Saturday , 28 November 2026
    मऊगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी 600 नग कंबल, एक वाहन, दोनों की कीमत 9,00,000 लाख पुलिस ने बरामद करने में पाई सफलता
    Madhya-Pradeshpoliceमऊगंजरीवा टुडे

    rewa today :मऊगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी 600 नग कंबल, एक वाहन, दोनों की कीमत 9,00,000 लाख पुलिस ने बरामद करने में पाई सफलता

    Mauganj Police's big success: Police succeeded in recovering 600 pieces of blankets

    Rewa Today Desk : पुलिस इन दिनों कुछ ज्यादा ही सतर्क नजर आ रही है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है ,हर आने जाने वाहनों को पुलिस चेक कर रही है .और कुछ ना कुछ आए दिन बरामद करने में सफलता भी पा रही है. ताजा मामला मऊगंज क्षेत्र से निकलकर आया है. जहां पर मऊगंज पुलिस ने चेकिंग लगा रखी थी. इसी दौरान उनका एमपी 53 एल ए 0614 पिकअप छोटा हाथी वहां नजर आया.

    पुलिस ने उसको रोका उसकी तलाशी ली. जिसमें 10 बंडल कंबल एक बंडल में 60 पीस इस तरीके से 6 00 कंबल बरामद करने में सफलता मिली पुलिस ने छोटा हाथी के ड्राइवर से उक्त कंबल के कागजात मांगे कागजात न मिलने पर आचार संहिता का मामला मानते हुए पुलिस ने वाहन और कंबल को जप्त कर लिया है. पुलिस कंबल की कीमत ₹3,00,000 मानकर चल रही है. छोटा हाथी की कीमत ₹6 लाख. इस तरीके से पुलिस के हाथ ₹9 लाख की सामग्री लगी है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नागेंद्र यादव. प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, रामकुमार, भास्कर, विवेक यादव, अवनीश पांडे ,धर्मराज प्रजापति, धर्मराज यादव ,और पुष्पराज बागरी, आशुतोष शुक्ला का विशेष योगदान रहा.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Body of a young man found outside a house
    Madhya-Pradesh

    Rewa Today: घर के बाहर मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

    पुलिस जांच में जुटी रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत...

    मऊगंज

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर मऊगंज।...

    MEMU train will run between Devendranagar and Churhat, will depart at 7 am
    Madhya-Pradesh

    देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच दौड़ेगी MEMU ट्रेन

    सुबह 7 बजे होगी रवाना: जानें पूरा टाइम टेबल Rewa Today Desk...