Sunday , 19 April 2026
    Resolve Election-Related Complaints Immediately - Collector
    Active NewsCollectorCrimePoliticsrewa todayरीवा टुडे

    Rewa Today : चुनाव संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण करें-कलेक्टर

    Resolve Election-Related Complaints Immediately - Collector

    विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करें

    Rewa Today Desk : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने लोकसभा चुनाव के संबंध में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सी-विजिल एप, हेल्प लाइन नंबर एवं जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को शिकायत पंजी में अवश्य दर्ज करें. शिकायत प्राप्त होने का समय, उस पर की गई कार्रवाई और अंतिम समाधान का समय रजिस्टर में दर्ज किया जाना चाहिए। सुनिश्चित करें कि सभी शिकायतों का समाधान चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।

    फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा की गई कार्रवाई को भी अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। व्यय के नोडल अधिकारी को इसकी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। कलेक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहें। कंट्रोल रूम में सभी आवश्यक टेलीफोन नंबर तत्काल अपडेट किये जाएं। निगरानी टीम, जिला नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत कोषांग प्राप्त आवेदनों एवं उस पर की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट प्रतिदिन उपसमाहर्ता को दें. सी-विजिल एप में दर्ज शिकायतों का निस्तारण सौ मिनट के अंदर किया जाए। यदि कोई शिकायत अमान्य पाई जाती है तो उसे पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही बंद किया जाना चाहिए। मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी जिवेंद्र सिंह ने शिकायतों के निस्तारण के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...