Thursday , 5 March 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : गेंहू उपार्जन के लिये किसान बुक कर सकते हैं अपने स्लॉट

    Rewa Today: Farmers can book their slots for wheat procurement

    Rewa Today Desk : किसानों को उनकी उपज का अधिकतम दाम देने के लिए शासन द्वारा समर्थन
    मूल्य पर फसल का उपार्जन किया जाता है। पंजीकृत किसानों से जिले के निर्धारित खरीदी केन्द्रों में गेंहू का
    उपार्जन प्रारंभ कर दिया गया है। जिले भर में सहकारी समितियों के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेंहू
    की खरीद की जा रही है। गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक करने का कार्य आरंभ हो गया है।
    इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि इस वर्ष किसानों को गेंहू खरीद के लिए
    एसएमएस नहीं भेजा जाएगा। किसान गेंहू के बिक्री का दिनांक तथा समय एमपी ई उपार्जन डॉट एनआईसी डॉट
    इन पोर्टल पर स्वयं बुक कर सकते हैं। किसान सबसे पहले ई उपार्जन पोर्टल पर उपार्जन की लिंक क्लिक करें।
    इसमें स्लॉट बुकिंग का विकल्प दिखेगा। किसान अपना पंजीयन कोड दर्ज करें। कोड दर्ज करने पर पंजीकृत
    मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद किसान तहसील, उपार्जन केन्द्र तथा उपज बिक्रीका दिनांक दर्ज करें। इसके बाद स्लॉट बुक पर सबमिट करें। पोर्टल पर पंजीकृत किसान द्वारा बुक किए गए स्लॉटकी जानकारी प्रदर्शित होगी। इसका पिं्रट निकाला जा सकता है।


    कलेक्टर ने बताया कि किसान अपने पंजीकृत एन्ड्रॉयड फोन, लोक सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत, एमपी
    ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर, उपार्जन केन्द्र तथा इंटरनेट कैफे का उपयोग कर गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुककरसकते हैं। किसान प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच स्लॉटबुक कर सकते हैं। गेंहू का उपार्जन प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। किसान द्वारा बुक किएगए स्लॉट की वैधता तीन कार्य दिवस की होगी। जिस तहसील में किसान की भूमि है उस तहसील के किसी भीखरीदी केन्द्र में अपना गेंहू बेच सकते हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...