Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

Rewa Today : हज 2024 का शुरू हो गया

Rewa Today: Hajj 2024 has started

Rewa Today Desk : हज 2024 की शुरुआत हो चुकी है रीवा से भी 44 लोग इस बार हज के लिए जा रहे हैं ऐसे में इन लोगों को मक्का और मदीना में किसी तरह की कोई परेशानी न हो उसको लेकर रीवा के लगन मैरिज गार्डन में वहीदुन् मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में हज में जाने वालों को लोगों को बताया गया कि किस तरीके से सफर करना है और मक्का और मदीना में कहां-कहां ठहरना है वापसी किस तरीके से करनी है। इसके अलावा हज के अरकान किस तरीके से पूरे किए जाने हैं इसकी जानकारी भी दी गई। मक्का और मदीना में अरफात मुजदल्फा मीना में किस तरीके से हाजियों को हज के अरकान पूरे करने हैं, इसकी बारीकी से ट्रेनिंग दी गई। रीवा से इस बार महिला पुरुष को मिलाकर कुल 44 लोग हज के लिए रवाना होंगे जिनकी फ्लाइट मई के आखरी दिनों से मुंबई से रवाना होना शुरु होगी। रविवार को रीवा के लगन मैरिज गार्डन में रीवा से जाने वाले हज यात्रियों को पहली ट्रेनिंग दी गई इस दौरान हज के ट्रेनर शरीफ खान और हज के जानकर हाजियों के द्वारा हाजियों को ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान उन्हें हज के दौरान होने वाले अरकानो को

प्रेक्टिकल तरीके से बताया गया साथ ही उन्हे ये भी बताया गया की किस दौरान कौन से अरकान करने है साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्हे उन जगहों को भी दिखाया गया जहां पर अरकान पूरे करने है जिससे किसी तरह की दिक्कतें भी न हो। साथ ही ट्रेनिंग के माध्यम से हज के दौरान किस तरह की दिक्कतें आ सकती है और उनसे किस तरह से बचा जाए इस बात की भी जानकारी दी गई। हज पर जाने वाले लोगों के लिए कोरोना का टीका अनिवार्य किया गया है साथ ही टीके का सार्टिफिकेट साथ ले जाना पड़ेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...