Wednesday , 11 November 2026
    Rewa

    Rewa News: रीवा-भोपाल फ्लाइट अगर ₹999 में नहीं हो रही बुक,तो कितने रुपए में मिलेगा टिकट,और कब से होगी शुरू

    Rewa-Bhopal flight is not being booked for ₹ 999

    If Rewa-Bhopal flight is not being booked for ₹ 999, then how much will the ticket cost and when will it start

    Rewa Today News: 21 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश के रीवा की धरती से दुनिया की सबसे सस्ती हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की गई थी। एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की थी कि एमपी में यात्री सिर्फ 999 रुपये खर्च करके यात्रा कर सकेंगे। अब जबकि दिवाली और छठ का त्योहार नजदीक है, तो लोग यह खोजने में जुट गए हैं कि वह कौन सा हवाई जहाज है, जिसका टिकट सिर्फ 999 रुपये है।999 रुपये में हवाई यात्रा की सेवा अभी शुरू नहीं हुई है। सरकार एयरलाइन कंपनियों से बात कर रही है। जल्द ही हवाई सेवा शुरू हो जाएगी और यात्रियों को ₹999 में एक महीने तक यात्रा करने का मौका मिलेगा। अभी प्रदेश के लोगों को इंतजार करना होगा।

     If Rewa-Bhopal flight is not being booked for ₹ 999, then how much will the ticket cost and when will it start

    अभी प्रदेश में 6 एयरपोर्ट

    रीवा में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहार से पहले विंध्य क्षेत्र के लोगों को बहुत बड़ी दिवाली की सौगात दी है। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन से विंध्य क्षेत्र के सात जिलों के विकास के नए रास्ते खुलेंगे और यहां बदलाव आएगा। यादव ने यह भी घोषणा की कि विंध्य को मात्र 999 रुपए में एक महीने के लिए भोपाल की हवाई यात्रा कराई जाएगी। इस अवसर पर रीवा-भोपाल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई गई।

    CM ने की थी घोषणा

    आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा की थी कि सरकार इतनी सब्सिडी देगी कि आम आदमी मात्र ₹999 खर्च करके हवाई जहाज में उड़ान भर सकेगा। सीएम यादव ने इसे विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए खास तोहफा बताया था।

    इस दिन हो सकती है शुरुआत

    विंध्यवासी 15 नवंबर का इंतजार कर रहे थे लेकिन अभी तक बुकिंग शुरू नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक ₹999 की बुकिंग भी दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन रीवा के लोगों को बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी से रीवा भोपाल और अन्य सभी फ्लाइट शुरू हो सकती हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...