Friday , 11 September 2026
    Rewaसीधी

    Rewa News: सीधी जिले में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,3 लोगों को रीवा रेफर

    Rewa News 4 people of the same family died in a horrific road accident in Sidhi district, 3 people referred to Rewa

    Rewa Sidhi News: सीधी जिले में नेशनल हाईवे 39 पर ग्राम बदौरा के पास मंगलवार दोपहर तीन बजे एक डंपर ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी और नातिन समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना सीधी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बदौरा में हुई। ऑटो रिक्शा सात लोगों को लेकर सीधी से चुरहट जा रहा था।

    1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को CM का तोहफा,नौकरी होगी पक्की,बिल पर लगी मुहर,वेतनवृद्धि समेत मिलेंगे कई लाभ

    उसी समय रीवा की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। उसने लोगों को बताया कि हादसे के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। इसका फायदा उठाकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

    डंपर सड़क पर ही खड़ा रहा। डंपर उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड है। एसआई विकास सिंह ने बताया है कि सूचना मिलते ही सेमरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को डायल 100 और 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां से कुछ घायलों को रीवा रेफर किया गया है। घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...