Saturday , 22 August 2026
    Rewa

    Rewa News: सौगात मिलने से पहले मायूस हुए विंध्य वासी,रीवा-गोविंदगढ़ ट्रेन का लोकार्पण रद्द जाने अब क्या

    Rewa News Vindhya residents disappointed before getting the gift, inauguration of Rewa-Govindgarh train cancelled, know what will happen now

    Rewa News: लंबे इंतजार के बाद गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन अचानक टल गया है। इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेन भी फिलहाल रद्द कर दी गई है। सौगात मिलने से पहले इस खबर ने स्थानीय लोगों को निराश कर दिया है। ट्रेन व अन्य सुविधाओं का इंतजार कर रहे गोविंदगढ़ मार्ग के लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। ललितपुर सिरौली रेल परियोजना के तहत रीवा जिले में सिलपरा और गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का काम हुआ है।

    Rewa News: गौ-वंश वन्य विहार का होगा तेजी से विकास,उप मुख्यमंत्री ने किया बसामन मामा का निरीक्षण

    इसका उद्घाटन 30 नवंबर को होना था। उसी दिन से रीवा से गोविंदगढ़ के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने का आदेश भी जारी हुआ था, लेकिन इसे अचानक रद्द कर दिया गया है। गुरुवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे नोटिफिकेशन में रीवा से गोविंदगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन के रद्द होने की जानकारी दी गई।

    रीवा से गोविंदगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन संख्या 08231 व 58212 और नियमित ट्रेन 08221 व 08222 चलनी थी माना जा रहा है कि नई ट्रेन के उद्घाटन और संचालन की तिथियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि ट्रेनों के निरस्तीकरण के संबंध में अधिसूचना प्राप्त हो गई है। नई अधिसूचना मिलने के बाद ही आगे का काम किया जाएगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...

    Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
    Rewa

    दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

    जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...