CM Visit Cancel
Active NewsBreaking

Seoni: पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के कारण मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित, स्वामित्व योजना कार्यक्रम टला

Seoni: Chief Minister's visit postponed, ownership scheme program postponed

Rewa Today Desk : सिवनी जिले के पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित होने वाला स्वामित्व योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते लिया गया है। गृह मंत्रालय ने 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

कार्यक्रम स्थल पर पूरी हो चुकी थीं तैयारियां

स्वामित्व योजना के इस बड़े आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल और अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर दी गई थीं। सिवनी की कलेक्टर संस्कृति जैन ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा और कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

1.24 लाख से अधिक नागरिकों को मिलना था लाभ

इस कार्यक्रम के तहत जिले के 948 गांवों के 1,24,740 नागरिकों को स्वामित्व योजना के तहत भू-स्वामी अधिकार अभिलेख प्रदान किए जाने थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मौके पर 139 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करने वाले थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की योजना बनाई थी और हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित करने की घोषणा की थी।

तहसीलवार लाभांवितों का विवरण

सिवनी जिले के विभिन्न तहसीलों से स्वामित्व योजना के तहत लाभांवित नागरिकों की संख्या इस प्रकार है:

सिवनी: 212 गांव, 31,005 लाभांवित

लखनादौन: 221 गांव, 22,795 लाभांवित

बरघाट: 83 गांव, 17,550 लाभांवित

केवलारी: 95 गांव, 14,370 लाभांवित

कुरई: 91 गांव, 12,660 लाभांवित

घंसौर: 127 गांव, 10,951 लाभांवित

छपारा: 41 गांव, 11,106 लाभांवित

धनौरा: 39 गांव, 4,303 लाभांवित

29 विकास कार्यों का भूमि पूजन भी टला

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 95.616 करोड़ रुपये की लागत से 29 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाना था। अब यह कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शोक के चलते लिया गया निर्णय

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद पूरे देश में 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक घोषित है। इसी कारण यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Artificial Colors in Food: Pros & Cons
Active News

Artificial Colors in Food: Pros & Cons

Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

Rewa accident
Active NewsIndia

रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
Active NewsIndia

आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...