Saturday , 22 August 2026
    EOW ने राजस्व निरीक्षक को 14 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा
    BreakingCrime

    Rewa Today : EOW ने राजस्व निरीक्षक को 14 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा

    EOW caught the revenue inspector red handed while taking a bribe of 14 thousand

    Rewa Today Desk :रीवा जिले में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक (RI) को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

    40 हजार की मांग, 14 हजार लेते हुए पकड़ा गया

    मामला सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील का है, जहां ग्राम बिरसिंहपुर निवासी गरीब किसान रमेश पांडे ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए एक माह पहले आवेदन दिया था। लेकिन राजस्व निरीक्षक अजय सिंह ने इसके बदले ₹40,000 की रिश्वत की मांग की थी।

    शिकायतकर्ता रमेश पांडे ने पहले ₹6,000 और फिर ₹20,000 की रकम दे दी थी, लेकिन जब वह शेष ₹14,000 देने आया, तो पहले से तैयार EOW की टीम ने राजस्व निरीक्षक अजय सिंह को रंगेहाथों पकड़ लिया

    EOW की टीम ने निभाई अहम भूमिका

    इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में EOW की विशेष टीम की अहम भूमिका रही। टीम में शामिल अधिकारी:

    • उप पुAलिस अधीक्षक – सुश्री किरण किरो
    • निरीक्षक – मोहित सक्सेना
    • उप निरीक्षक – अभिषेक पांडे, संतोष पांडे
    • पीआर अधिकारी – पुष्पेंद्र पटेल, सत्यनारायण मिश्रा, कुलभूषण द्विवेदी, घनश्याम त्रिपाठी
    • आरक्षक – पूर्णिमा सिंह, धनंजय अग्निहोत्री
    • चालक (पीआर) – ओंकार शुक्ला
    • चालक (कांस्टेबल) – संतोष मिश्रा

    रीवा और सतना जिलों में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन EOW की मुस्तैदी से भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से आम जनता को राहत मिली है, और यह संदेश गया है कि रिश्वतखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Written by
    Akanksha Tiwari

    Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa: Alleged murder case linked to a love affair solved; body recovered from the ground based on the accused's information.
    Crime

    रीवा: प्रेम प्रसंग से जुड़े कथित हत्याकांड का खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर जमीन से मिला शव

    Rewa Today Desk :मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र...

    Rewa Today police seazed
    Crime

    रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख से अधिक कीमत का नशीला कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    सोहागी थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से प्रयागराज से रीवा...

    Rewa Gwalior Train
    Breaking

    रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को रीवा ग्वालियर चलेगी ट्रेन

    Rewa Today Desk : रीवा को मिली नई सौगात, 8 जुलाई को...

    The Collector and SP inspected Sardaman village following a complaint regarding illegal mining.
    Crime

    अवैध उत्खनन की शिकायत पर कलेक्टर और एसपी ने किया सरदमन गांव का निरीक्षण

    जांच के दिए निर्देश Rewa Today Desk । मऊगंज। जिले में अवैध...