सायरन बजाकर शराब लेने पहुंची डायल 112, आरक्षक निलंबित
India

सायरन बजाकर शराब लेने पहुंची डायल 112, आरक्षक निलंबित

Dial 112 Vehicle Arrives to Purchase Liquor with Siren Blaring; Constable Suspended

रीवा में वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जांच जारी

रीवा जिले में पुलिस की डायल 112 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डायल 112 वाहन सायरन बजाते हुए शराब दुकान के सामने पहुंचता दिखाई दे रहा है। इसके बाद शराब दुकान का कर्मचारी शराब की बोतल लेकर सीधे पुलिस वाहन तक पहुंचता है और बोतल गाड़ी में रख दी जाती है। घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने संबंधित आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

पूरा मामला रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेव स्थित शराब दुकान का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों डायल 112 वाहन सायरन बजाते हुए शराब दुकान पहुंचा। सायरन सुनते ही दुकान का कर्मचारी सक्रिय हो गया और हाथ में शराब की बोतल लेकर वाहन तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस वाहन में शराब रखी गई और गाड़ी वहां से निकल गई।

इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। वायरल वीडियो में ड्यूटी के दौरान पुलिस वाहन में शराब ले जाने का मामला साफ दिखाई दे रहा है।

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही तत्काल कार्रवाई की गई। रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

IndiaRewa

Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...

India

जापान का नियोडिमियम मैग्नेट:

आधुनिक तकनीक की ताकत और भविष्य की नई दिशा REWA TODAY DESK...

India

कम पैसों में अच्छा और पौष्टिक खाना:

स्वस्थ जीवन के लिए आसान और किफायती विकल्प REWA TODAY DESK :...

HealthIndia

सोशल मीडिया का दिमाग पर प्रभाव:

सुविधा के साथ बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां REWA TODAY DESK...