Saturday , 19 September 2026
    14 एवं 15 जून को होगा विंध्य डान्स चैंपियनशिप एवं भव्य फैशन शो का आयोजन रीवा में
    IndiaRewa

    14 एवं 15 जून को होगा विंध्य डान्स चैंपियनशिप एवं भव्य फैशन शो का आयोजन रीवा में

    Vindhya Dance Championship and a grand fashion show to be held in Rewa on June 14 and 15.


    रीवा शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था डीसेंट डान्स परिवार एवं द ताज इवेंट द्वारा विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 14 एवं 15 जून 2026 को नगर के हृदय स्थल कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम, रीवा में दो दिवसीय भव्य आयोजन “विंध्य डान्स चैंपियनशिप एवं Mr., Miss, Mrs. व Kids Fashion Show” आयोजित किया जा रहा है।

    संस्था की डायरेक्टर श्रीमती एकता वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसेंट डान्स परिवार द्वारा वर्षों से शहर में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। संस्था द्वारा मम्मी स्पेशल, रेन डान्स, मदर्स डे, फादर्स डे स्पेशल एवं ओल्ड इज गोल्ड जैसे अनेक सफल कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में इस वर्ष 14 जून को विंध्य डान्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।


    कब और कहां हुआ ऑडिशन


    प्रतियोगिता के लिए गत 7 जून को स्थानीय चक्रधर सिटी स्थित ब्लैक पैंथर डांस अकादमी में ऑडिशन आयोजित किए गए थे। इसमें रीवा के 163 प्रतिभागियों के अलावा सतना, कटनी, जबलपुर, सीधी, सिंगरौली, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र एवं डिंडोरी सहित कई शहरों के प्रतिभागियों ने वीडियो ऑडिशन के माध्यम से सहभागिता की। निर्णायक मंडल द्वारा कुल 97 प्रतिभागियों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया है, जो 14 जून को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    संस्था के संस्थापक राजीव वर्मा (गुड्डू) ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर, युगल, ग्रुप एवं मम्मी स्पेशल सहित विभिन्न वर्गों में आयोजित की जाएगी। संस्था का उद्देश्य केवल विजेताओं का चयन करना नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मान और प्रोत्साहन देना है। इसी कारण सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो और वे भविष्य में अपने शहर एवं देश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के दूसरे दिन 15 जून को Mr., Miss, Mrs. एवं Kids Fashion Show का आयोजन किया जाएगा।

    इसके लिए कुल 70 मॉडल्स का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को 5 जून से लगातार ग्रूमिंग क्लासेस एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन 15 जून को मंच पर देखने को मिलेगा।


    कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री प्रिया मिश्रा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी।
    संस्था के कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए मुंबई की विशेष इवेंट एवं डेकोरेशन टीम की सेवाएं ली गई हैं। मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था एवं तकनीकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों और दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की समस्त तैयारियां संस्था की पूरी टीम द्वारा वरिष्ठ संरक्षक गुरमीत सिंह मंगू भैय्या के मार्गदर्शन में की जा रही हैं।

    उनके निर्देशन में आयोजन की प्रत्येक छोटी-बड़ी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार के नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा न नगरवासियों से इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...