Tuesday , 27 October 2026
    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Rewa: Body of an unidentified woman found near the new bus stand

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के अड्डे पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

    ईंट-बालू के अड्डे के मालिक पंकज के अनुसार, आसपास के लोगों ने महिला को पहचानने की कोशिश की, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि पास में बस स्टैंड होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। हालांकि, महिला वहां कैसे पहुंची, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

    घटना की सूचना मिलने पर समान थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता महिला की पहचान करना है। साथ ही, महिला की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

    पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...