Saturday , 22 August 2026
    India

    अमहिया पुलिस की कार्यवाही ,,

    Action taken by Amahia police...

    सिविल लाइन कॉलोनी एवं खुशी किराना स्टोर से मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार , मोबाइल बरामद

    REWA TODAY DESK पुलिस अधीक्षक रीवा श्री डॉक्टर गुरकरन सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती डा. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज कुमार गौतम ने चोर को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर थाना स्टाफ के साथ मिलकर सिविल लाइन कॉलोनी एवं खुशी किराना स्टोर से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

    घटना का विवरणः- 1. फरियादी शुधांशु जैन पिता संतोष जैन उम्र 48 वर्ष निवासी खुशी किराना स्टोर नरेंद्र नगर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह दुकान खोलकर काउंटर पर मोबाइल रख कर साफ़ सफ़ाई करने लगा साफ़ सफ़ाई के बाद काउंटर में देखा तो वीवो कंपनी का मोबाइल नहीं था कोई अज्ञात चोर दुकान में घुसकर चोरी कर ले गया था।

    1. फरियादी डॉ ऋषि कुमार तिवारी पिता दिनकर प्रसाद तिवारी उम्र 57 वर्ष निवासी अटल पार्क के पीछे शासकीय आवास सिविल लाइंस ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर का दरवाज़ा बंद करके मंदिर चला गया था वापस घर लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था सामान चेक किया तो एक मोबाइल मोटोरोला कंपनी का नहीं था कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर चोरी कर ले गया था।

    2. उपरोक्त दोनों रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान आरोपी गौरव सिंह उर्फ प्रिंस पिता नागेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बेला थाना रामपुर बघेलान जिला सतना हाल निवासी ढेकहा राजपूत गन फैक्ट्री के पास थाना सिविल लाइन जिला रीवा को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा अपने पास मोबाइल रखना स्वीकार किया जिससे आरोपी को मामले मे गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया है।

    जप्त मशरूका 02 नग टच स्क्रीन मोबाइल
    कीमती – 40000/- रु

    महत्वपूर्ण भूमिकाः


    थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम,SI सायबर सेल गौरव मिश्रा सउनि सुरेश शुक्ला,प्र आर केमला प्रसाद ,आर.अनंत कुमार शर्मा,आर. विकाश तिवारी, आर. अनुज सिंह , आर. दिवाकर तिवारी, सराहनीय भूमिका रही

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...

    India

    युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कोर्स

    बदलते जॉब मार्केट में करियर बनाने का बेहतर विकल्प REWA TODAY DESK...