Wednesday , 16 September 2026
    India

    गुढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Major action by Gurh police

    SC-ST एक्ट के 7 हजार के इनामी आरोपी को दूसरे राज्य से किया गिरफ्तार


    मारपीट के मामले में फरार आरोपी को विशेष टीम ने अंतरराज्यीय कार्रवाई कर रीवा लाया।


    रीवा जिले की गुढ़ थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मारपीट के मामले में फरार चल रहे 7 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दूसरे राज्य से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद राज्य छोड़कर फरार हो गया था।

    तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संबंधित राज्य की पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर रीवा लाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश शुक्ला निवासी हदी, थाना गुढ़, जिला रीवा के रूप में हुई है।

    दूसरी बड़ी कार्रवाई:


    इसी प्रेस नोट में गुढ़ पुलिस द्वारा लूट के मामले में फरार तीन आरोपियों को भी दूसरे राज्य से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2,500 नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,52,500 का मशरूका बरामद किया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...