Wednesday , 5 August 2026
    पी.जी. डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
    India

    पी.जी. डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

    Applications invited for admission to the PG Diploma in Teaching English programme.

    शासकीय शिक्षक 22 जून तक जमा कर सकेंगे आवेदन, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए निर्देश

    राज्य शिक्षा केन्द्र अंतर्गत आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित एक वर्षीय सेवाकालीन प्रशिक्षण पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश पाठ्यक्रम का नवीन सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। योग्‍यता रखने वाले शिक्षक अपने आवेदन ऑनलाइन rsk.mponline.gov.in के माध्यम से 22 जून 2026 तक कर सकते हैं।

    संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि योग्‍य एवं इच्‍छुक शिक्षकों के आवेदन एमपी ऑनलाइन के माध्‍यम से आगामी 22 जून तक कराने के लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया गया है।

    इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को अंग्रेजी भाषा शिक्षण की नवीन पद्धतियों, नवाचारों व भाषा के विभिन्न कौशलों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन शिक्षकों को अपने विद्यालयों में बेहतर अंग्रेजी भाषा शिक्षण एवं विभिन्न स्तरों पर आवश्यकतानुसार शिक्षक प्रशिक्षण, पाठ्यपुस्तक लेखन एवं सामग्री निर्माण के कार्यों में भी नियोजित किया जाएगा।

    प्रदेश के शासकीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ ऐसे योग्य व्याख्याता/उच्च श्रेणी शिक्षक/माध्यमिक शिक्षक जो न्यूनतम 50% अंकों से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि रखते हों तथा जिनकी आयु 01जुलाई 2026 को 50 वर्ष से अधिक न हो और कम एक वर्ष का अंग्रेजी अध्यापन का अनुभव हो, वे निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं।

    बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से सम्बद्ध यह पाठ्यक्रम इस वर्ष 1 जुलाई 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक जिले से दो आवेदकों को स्‍क्रूटिनी उपरांत प्रवेश दिया जाएगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    अंतरिक्ष विज्ञान और मेडिकल क्षेत्र में हालिया वैज्ञानिक आविष्कार

    नई खोजें बदल रही हैं भविष्य REWA TODAY DESK : विज्ञान और...

    India

    वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रयास

    जैव विविधता बचाने की दिशा में भारत की बड़ी पहल rewa today...

    India

    अमहिया पुलिस की कार्यवाही ,,

    सिविल लाइन कॉलोनी एवं खुशी किराना स्टोर से मोबाइल चोरी का आरोपी...

    India

    गुढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    SC-ST एक्ट के 7 हजार के इनामी आरोपी को दूसरे राज्य से...